MP: रक्षाबंधन से एक माह पहले भाई की डांट और मोबाइल से गई बहन की जान

सागर, 11 जुलाई। रक्षाबंधन से एक महीने पहले एक भाई की डांट और मोबाइल ने भाई-बहन को हमेशा के ल‍िए जुदा कर द‍िया। 15 साल की बहन मोबाइल पर बात कर रही थी, ज‍िसको लेकर भाई ने डांट द‍िया था, इसके बाद बहन ने तैश में आकर जान दे दी। परिजन ने अस्‍पताल में हंगामा भी क‍िया।

मोबाइल पर बात करने से भाई नाराज, बहन ने जान दे दी

मप्र के दमोह ज‍िले में देहाज थाना क्षेत्र के ब‍िजपुरी गांव में 15 साल की लडकी फोन पर क‍िसी से बात कर रही थी, भाई ने देखा तो मोबाइल पर बात करने से मना क‍िया और बहन को डांट लगा दी। उस समय तो बहन चुपचाप रह गई, लेक‍िन कुछ देर बात उसने जहरीला पदार्थ गटक ल‍िया। उसकी हालत ब‍िगडी तो पर‍िजन उसे ज‍िला अस्‍पताल लेकर भागे, लेकिन यहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर द‍िया।

अस्‍पताल में परिजन ने जमकर हंगामा क‍िया

अस्‍पताल में परिजन ने जमकर हंगामा क‍िया
अस्‍पताल पहुंचे पर‍िजन और गांव वालों ने अस्‍पताल प्रशासन पर ज‍िंदा बच्‍ची का इलाज न करने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाना शुरु कर द‍िया। लडकी का चाचा, भाई उनके साथ आए गांव वालों ने अस्‍पताल पर‍िसर में जमकर हंगामा कर द‍िया। तोडफोड की कोश‍िश भी की गई, हालांकि पुल‍िस ने मौके पर पहुंचकर पर‍िजन को शांत कराया और बमुश्‍क‍िल पोस्‍टमार्टम कराकर पर‍िजन को वापस भेजा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+