वरमाला डालने के बाद दूल्हे के चचेरे भाई की हरकत ने तुड़वा दी शादी, बैरंग लौटी बारात
Damoh News in Hindi, दमोह। शादी में एनवक्त पर दूल्हे के चचेरे भाई व चाचा ने जो डिमांड रखी उससे शादी ही टूट गई और पूरा बारात को बैरंग लौटना पड़ा है। मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले का है। दरअसल, दमोह शहर के लोको क्षेत्र में मलैयामील समीप रहने वाले फूलचंद पटेल की बेटी जानकी का विवाह जोरतला गांव निवासी हीरालाल पटैल के साथ हो रहा था।

गुरुवार को बारात लोको पहुंची थी। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के वरमाला भी डाल थी। बाद में कन्यादान का कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन इसी बीच दूल्हा के चाचा व चचेरे भाई ने कन्यादान का नेग होने से रोक दिया। उन्होंने कथित तौर पर पहले मोटर साइकल व सोने की चैन की मांग देहज में करने लगे।
एनवक्त पर दहेज देने में अपने आप को असमर्थ साबित होने पर वधु पक्ष ने दहेज देने से मना कर दिया तो वर पक्ष वहां से उठकर वापस जाने लगा। इसके बाद वर पक्ष ने गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार किया। समाज में अपमान होने पर दुल्हन के पिता फूलचंद ने आरोपी वर पक्ष के खिलाफ सागरनाका पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई करने की
फिर वापस लिया आवेदन
जानकारी के अनुसार सागरनाका पुलिस चौकी पहुंचे वधु पक्ष से जब आवेदन लेने से मना कर दिया तो उन्होंने फोन पर एसपी को सूचना दी। इसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को तत्काल जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। बाद में चौकी प्रभारी ने आवेदन लेकर जांच शुरू की। इस बीच दूल्हा सहित अन्य परिजन व बाराती सागरनाका पुलिस चौकी में ही बैठे रहे। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।












Click it and Unblock the Notifications