ब्यूटी पालर में सज रही दुल्हन की हत्या करने वाले प्रेमी ने किया सुसाइड, होटल में मंजर देखकर पुलिस रह गई दंग
Beauty-Parlor Bride Murder
उत्तर प्रदेश के झांसी में ब्यूटी पार्लर में घुसकर दुल्हन की हत्या करने वाले सिरफिरे युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने मध्य प्रदेश के एक होटल में जाकर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
आरोपी दीपक अहिरवार ने आज मंगलवार को झांसी से 135 किमी दूर आकर मुरैना की स्टेशन रोड स्थित काशीबाई धर्मशाला के कमरे में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

झांसी पुलिस ने धर्मशाला पहुंचकर मर्डर के आरोपी का कमरा खुलवाया तो उसमें दीपक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। सूचना पाकर स्टेशन रोड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ धर्मशाला पहुंचे और मृतक के शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक ने भी खुदकुशी कर ली है। उसने मध्यप्रदेश के मुरैना शहर के महादेव नाका स्थित काशीबाई धर्मशाला में को फांसी लगा ली है।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले का रहने वाला 26 वर्षीय युवक दीपक अहरिवार पुत्र धनीराम में आया और रुकने के उद्देश्य से स्टेशन रोड महादेव नाका स्थित काशी बाई धर्मशाला पहुंचा। मर्डर के आरोपी दीपक ने अपना आधार नंबर 867747769567 और मोबाइल नंबर 9669739243 दर्ज कराकर धर्मशाला मैनेजर को बताया कि वो आगरा से ग्वालियर जाने के दौरान मुरैना में रुक गया है।
दीपक ने धर्मशाला में ठहरने के एवज में 600 रुपए जमा कराए।कमरे में पहुंचने के बाद दीपक बाहर नहीं निकला और उसने सुसाइड कर लिया। मर्डर के आरोपी युवक का शव धर्मशाला के कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
बताया जा रहा है की दीपक अहिरवार ने काशी बाई धर्मशाला के एसी रूम नंबर पांच में रुकने के बाद स्टेशन रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से कुछ रुपए निकाले थे। रुपयों के ट्रांजिक्शन के बाद झांसी पुलिस को दीपक के मुरैना में होने की लोकेशन मिली तो झांसी पुलिस मुरैना आई और होटल व लॉज चेक करते हुए काशीबाई धर्मशाला पहुंची। यहां उसने काउंटर पर रजिस्टर चेक किया तो दीपक अहरिवार का पता चला। जब पुलिस उसके कमरे पर पहुंची और किबाड़ खुलवाए तो नहीं खुले। खिडक़ी से देखा तो दीपक फांसी पर लटका था। झांसी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और वह वापस चली गई।
आपको बता दे की दतिया जिले के बरगांय सोनागिर का दीपक अहिरवार अपने पड़ोस में रहने वाली काजल से शादी करना चाहता था। वह काजल को लेकर घर से भाग गया था, लेकिन पुलिस उनको पकड़ लाई थी। इसके बाद काजल के घरवालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। उसे झांसी के पास खोडऩ गांव में ननिहाल भेज दिया। वहीं से काजल की शादी समारोह था। 24 जून को उसकी शादी होनी थी जिसके लिए वह झांसी के सीपरी बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने पहुंची थी। दीपक भी ब्यूटी पार्लर पर पहुंच गया, उसने काजल पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो इस कदर आवेश में आ गया कि गोली मारकर काजल की जान ले ली। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी झांसी से मुरैना भाग आया।
इस मामले में ASP डॉक्टर अरविंद ठाकुर का कहना है की मुरैना शहर की काशीबाई धर्मशाला के रूम में एक युवक ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। इसकी पहचान दतिया जिले के दीपक अहिरवार के रूप में हुई है। मृतक ने झाँसी में ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से झाँसी पुलिस इस हत्यारे के पीछे पड़ी हुई थी।युवक ने पकडे जाने के डर और पश्चाताप की वजह से ख़ुदकुशी की होगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications