शादी में स्कूटी पर सवार होकर पहुंची दुल्हन, रास्ते में दूल्हे को भी दी लिफ्ट, देखें धांसू एंट्री का वीडियो
नीमच, 18 जनवरी। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की धांसू एंट्री अक्सर चर्चा में रहती है। आपने दूल्हे या दूल्हे को मोटर साइकिल या खास कार में सवार होकर सात फेरे लेने जाते हुए तो देखा होगा, लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच में अनूठा मामला सामने आया है।
Recommended Video

एक्टिवा पर सवार होकर मंडप तक पहुंची
नीमच में दुल्हन अपने घर से एक्टिवा पर सवार होकर मंडप तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में दुल्हन को दूल्हा भी मिल गया तो दुल्हन उसी वक्त दूल्हे को भी एक्टिवा पर बैठाकर चल पड़ी।

नीलू की शादी अर्जुन के साथ
दरअसल, नीमच निवासी बालमुकन्द की बेटी नीलू दमामी की शादी ग्राम ढाकनी मनासा के अर्जुन पिता कैलाश के साथ हुई। दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठने और फिर साथ फेरे लेने के लिए दुल्हन नीलू अपने घर से विवाह स्थल कल्याणेश्वर मंदिर सिटी रोड तक एक्टिवा पर सवार होकर गई।

दूल्हा अर्जुन भी दुल्हन के पीछे बैठ गया
दुल्हन को एक्टिवा से आते देख सब लोग चौंक गए। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन गेट से स्टेज पर जाते समय दुल्हन को दूल्हा भी मिल गया। बस फिर क्या था दूल्हा अर्जुन भी दुल्हन के पीछे बैठ गया।

दोस्त और रिश्तेदार सभी नाचते हुए पहुंचे
दोनों स्टेज पर एक्टिवा से पहुंचे जहां ढोल बाजे से दोस्त और रिश्तेदार सभी नाचते हुए पहुंचे। दुल्हन नीलू ने जब कहा कि में एक्टिवा से स्टेज पर जाऊंगी तो बड़े भाई राजेश, माता-पिता और परिवार के लोगों ने भी हा कर दी।












Click it and Unblock the Notifications