MP ka Mausam: भोपाल और इंदौर में लगेगा ब्रेक, अब रीवा और सतना में होगी भारी बारिश, पढ़िए मौसम का ताजा अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिलहाल दो से तीन दिनों तक तेज या भारी बारिश के आसार नहीं हैं।हालांकि, कहीं-कहीं हल्की-मध्यम बारिश या फुहारें गिर सकती हैं।

वहीं, विंध्य क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में कोई स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है।

Weather in Madhya Pradesh

वर्षा की बात करेंतो नर्मदापुरम के इटारसी और बड़वानी जिले के सेंधवा में आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। वहीं, बैतूल में बूंदा-बांदी हुई। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 तक बैतूल में दो मिलीमीटर बारिश हुई जबकि अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

वहीं, वातावरण में काफी नमी मौजूद रहने के कारण जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है। हालांकि शेष क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। वर्तमान में यह मौसम प्रणाली दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बनी हुई है, जबकि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रांची,सीधी और दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मानसून द्रोणिका अभी भी प्रदेश के सीधी से होकर जा रही है। वातावरण में काफी नमी भी है। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, 22 सितंबर तक कहीं भी तेज बारिश की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। एक जून से लेकर 19 सितंबर तक की स्थिति में मध्य प्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बैतूल, सिवनी, बुरहानपुर, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकला, खरगौन, शिवपुरी, सागर पाढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+