नहीं हो रही लड़कों की शादियां, महिलाओं की समस्या सुनकर भड़कीं महारानी सिंधिया, वीडियो वायरल
Priyadarshini Raje Scindia: मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महारानी सिंधिया को गुस्सा करते दिख रही है।
दरअसल गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के प्रत्याशी है। उनके समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए पूरा सिंधिया परिवार मैदान में उतर गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे अपने पति को जिताने के लिए गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रही है। इसी चुनाव प्रचार के बीच प्रियदर्शनी राजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियदर्शनी राजे गाड़ी में बैंठे-बैंठे कुछ महिलाओं को सुनते हुए उन पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही है।
Recommended Video
बता दें, कि प्रियदर्शनी राजे शुक्रवार को गुना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी दौरान वो खुजरी गांव पहुंची। जहां कुछ महिलाओं ने उन्हें गांव में पानी की समस्या बताई। इस दौरान उन्होने महिलाओं से कहा कि आवेदन लिखकर दे दीजिए। इसी बीच किसी महिला ने कहा कि आप ही लिख दीजिए। इस बात को सुनकर प्रियदर्शनी राजे को गुस्सा आ गया और वो महिलाओं पर भड़कते हुए बोलीं आप लिखों और मुझे दो, मेरा काम नहीं है आपका काम करना। लिखकर आप दो फिर समस्या का निराकरण होगा।
खुजरी गांव में पानी की बहुत समस्या है इसी को लेकर महिलाएं प्रियदर्शनी सिंधिया के पास पहुंचे थी। गांव की महिलाओं का कहना है कि गांव में इतनी पानी की समस्या है, लड़कों की शादी तक नहीं हो रही है। इस दौरान एक महिला ने कहा कि मैडम आप जब बन जाओ तो यहां एक बार जरूर आना । यहां पानी की एक टंकी बनी है उसमें भी पानी नहीं है।
गुना में चुनाव प्रचार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महारानी सिंधिया को गुस्सा करते हुए देखा जा रहा है। pic.twitter.com/ijB9sBYRT1
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) April 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications