Damoh: गुरुजी ने बोर्ड एक्जाम में नकल कराने रिश्वत मांगी, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा, जेल भेजा

दमोह जिले में नरसिंहगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात जनशिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिक्षक बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के लिए 10-10 हजार रुपए मांग रहा था।

Damoh लोकायुक्त कार्रवाई

Madhy pradesh दमोह जिले में सागर ​लोकायुक्त पुलिस ने एमपी बोर्ड परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से रिश्वत लेने वाले गिरोह के एक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। शिक्षक परीक्षा में नकल कराने और पास कराने के लिए हर छात्र-छात्रा से 10-10 हजार रुपए मांग रहा था। एक छात्रा के पिता ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। शुक्रवार दोपहर में लोकायुक्त ने रिश्वत लेते शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सीधे जेल भेज दिया गया है।

लोकायुक्त संगठन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार टीम ने नरसिंहगढ़ संकुल के जनशिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई नरसिंहगढ़ गांव के सीतानगर तिराहे पर की है। इसके बाद आरोपी जनशिक्षक को नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उसके हाथ धुलवाए तो नोटों पर लगे पाउडर के कारण रंगीन हो गए। शिक्षक ने एक छात्रा के पिता से उसकी बेटी को परीक्षा केन्द्र में नकल कराने व भोपाल से पास कराए जाने के एवज में मांगी थी। शिकायतकर्ता रामू रैकवार के अनुसार उससे शिक्षक 10 हजार रुपए मांग रहा था, दो हजार पहले ले चुका था, 5 हजार लेते हुए शिक्षक पकड़ा गया है। उसने कहा था कि रामू की बेटी पढ़ाई में कमजोर है और खुद से बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाएगी। इसलिए यदि पैसे देगा तो उसे नकल कराकर भोपाल से पास कराने का ठेका ले रहा था।

Damoh लोकायुक्त कार्रवाई

लाखों रुपए की उगाही कर चुका आरोपी
सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचारी जनशिक्षक घनश्याम रैकवार यूं तो मिडिल स्कूल की व्यवस्थाओं के लिए पदस्थ है, लेकिन वह मप्र बोर्ड परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अपनी डयूटी लगवाए हुए हैं। इसने अपने रिश्तेदार को नरसिंहगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा केन्द्र प्रभारी बनवा दिया था। जिसके बाद इसने यहां हो रहीं 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बैठे परीक्षार्थियों से उगाही शुरू की है, जो सूत्रों के मुताबिक 10 से 12 लाख के बीच पहुंच चुकी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार​ शिक्षक घनश्याम आरटीई एक्ट के तहत बच्चों के डीएवीपी स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर भी 10 से 15 हजार रुपए प्रति छात्र रिश्वत लेता रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में जिले में बड़े शिक्षा माफिया के रैकेट का खुलासा हो सकता है।

Recommended Video

    VIRAL: सड़क पर आया जंगल का राजा बाघ,राहगीरों की थमी सांसे

    नकल कराने भोपाल से ठेका होने की जानकारी मिली है
    जनशिक्षक घनश्याम रैकवार को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 2 हजार रुपए गुरुवार को दिए थे। इस तरह कुल 7 हजार रुपए में छात्रा को नकल कराने व भोपाल से पास कराने का ठेका हुआ था। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। इसके अलावा कई शिकायतें और आ रही हैं, जो विवेचना में जोड़ी जाएंगी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
    प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डीएसपी लोकायुक्त, सागर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+