Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajgarh News: राजगढ़ में सनातन विरोधी की विदाई करें कार्यकर्ता, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय का बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने राजगढ़ के कुरावर के विधायक कार्यालय में मतदान केंद्र के पालक संयोजक, सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यहां पर भगवान श्रीराम और सनातन विरोधी, देशद्रोही चुनाव लड़ रहे है।

सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्र पर कमर कसकर तैयार हो जाए। हर बूथ पर ज्यादा मतदान कराना है। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह पवार ने भी संबोधित किया।

BJP workers bid farewell to Digvijay Singh in Rajgarh big statement by Satish Upadhyay in Kuravar

सतीश उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास के कार्य किए है वह अभूतपूर्व है। प्रदेश में हर तरफ सड़कों का जाल बिछा है। प्रदेश के सभी योजनाओं को हितग्राहियों से मिलकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाना है।

उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिस प्रकार से महिलाओं का अपमान किया है उसको लेकर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जाए। हमें जिन बूथों पर विधानसभा चुनाव में कमजोर रह गए थे उन बूथों पर परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए विजयश्री प्राप्त करना है।

दिग्विजय सिंह की विदाई धूमधाम से करें कार्यकर्ता

राजगढ़ के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की विदाई धूमधाम से करें। दिग्विजय सिंह ने हमेशा छल कपाट की राजनीति की है। महिलाओं का हमेशा अपमान करते रहे है। कांग्रेस पार्टी में उनके नेता हमेशा महिलाओं पर अपमानजनक शब्द बोलते रहते है। ऐसे नेताओं को हम सभी को मिलकर सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता के साथ जुट जाए। इस बार 1 लाख से अधिक मतों से ब्यावरा विधानसभा में जीत दर्ज करना है।

बैठक में विधानसभा संयोजक कैलाश राज, जिला महामंत्री अमित शर्मा, बूथ प्रभारी जगदीश नागर, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, घनश्याम गर्ग, बाला प्रसाद चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल सहित सभी वार्डों के पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+