MP में चौंकाएगी BJP, लोकसभा चुनाव में उतरेंगे 15 नए चेहरे, कल 100-120 उम्मीदवारों की लिस्ट हो सकती है जारी
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जल्दी 100 से 120 सीटों पर अपने कैंडिडेट की घोषणा कर सकती है। वही मध्य प्रदेश में भाजपा अपने उम्मीदवारों को लेकर चौंका सकती है। दरअसल, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा इस बार प्रदेश में 15 नई चेहरों को लोकसभा का दावेदार बन सकती है।
पार्टी सूत्रों की माने तो कई दिग्गजों के टिकट बदले जाएंगे और क्षेत्र भी बदले जा सकते हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तरह ही फार्मूला अपनाया जा सकता है। 29 फरवरी को होने वाली बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दावेदारों पर विचार किया जाएगा।

बीजेपी का मानना है कि वह दो या तीन दिनों में पहली सूची जारी कर देगी, जिसमें वह पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेगी जो मध्य प्रदेश की लोकसभा की 29 सीटों पर प्रतिष्ठान प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि वह 15 से अधिक नए चेहरों को पहली बार क्लीन स्वीप के लिए मौका देगी, जबकि सात दिग्गज नेताओं की स्थिति खतरे में है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया की फाइनल लिस्ट दिल्ली दरबार में सर्वे के आधार पर होगी।
यहां निम्नलिखित स्थानों से उम्मीदवारों को टिकट मिल सकता है
- भोपाल: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी, शैलेन्द्र शर्मा, अलोक शर्मा और आलोक संजर।
- मुरैना: नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, और गिर्राज दंडोतिया।
- ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, कौशल शर्मा और जयभान सिंह पवैया।
- भिंड: लाल सिंह आर्य, सुमन राय, इमरती देवी और घनश्याम पिरोनिया।
- गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी यादव, और राघवेंद्र शर्मा।
- सागर: गौरव सिरोठिया, हरबंस सिंह सुक्कू, और राजबहादुर सिंह दावेदार।
- राजगढ़: रोडमल नागर, बंटी बना, अंशुल तिवारी और मोना सुस्तानी।
- नर्मदापुरम: डॉ राजेश शर्मा, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल और अभिलाष मिश्रा।
- विदिशा: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव, मनोज कटारे और श्याम सुंदर शर्मा।
- खंडवा: वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी।
- छिंदवाड़ा: नत्थन शाह कवरेती, डॉ गगन कोल्हे, और बंटी साहू।
- इसके अलावा, पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान को भी पार्टी से टिकट मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications