Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Elections 2023: बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: इस साल के अंत में 5 राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम) में चुनाव होने हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पार्टी ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

MP Assembly Elections 2023

एक दिन पहले यानी बुधवार (16 अगस्त) को मध्य प्रदेश के चुनावों के मद्देनजर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को पहली लिस्ट के जरिए अपने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। ऐसे में जानिए पार्टी की तरफ से किस सीट पर किसे उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट

बीजेपी की ओर से जारी की गई इस पहली लिस्ट में एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के नाम नहीं हैं। बल्कि ज्यादातर रिजर्व, अनुसूचित जाति जनजाति की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
सबलगढ़ सरला विजेंद्र रावत
सुमावली अदल सिंह कंसाना
गोहद (अजा) लाल सिंह आर्य
पिछोर प्रीतम लोधी
चाचौड़ा प्रियंका मीणा
चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
बंडा वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह
छतरपुर ललिता यादव
पथरिया लखन पटेल
गुन्नौर (अजा) राजेश कुमार वर्मा
चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार
पुष्पराजगढ़ (अजजा) हीरा सिंह श्याम
बड़वारा (अजजा) धीरेंद्र सिंह
बरगी नीरज ठाकुर
जबलपुर पूर्व (अजा) अंचल सोनकर
शाहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे
बिछिया (अजजा) विजय आनंद मरावी
बैहर (अजजा) भगत सिंह नेताम
लांजी राजकुमार कराये
बरघाट (अजजा) कमल मस्कोले
गोटेगांव (अजा) महेंद्र नागेश
सौसर नानाभाऊ मोहोड
पांढुर्णा (अजजा) प्रकाश उइके
मुल्ताई चन्द्रशेखर देशमुख
भैंसदेही (अजजा) महेंद्र सिंह चौहान
भोपाल उत्तर आलोक शर्मा
भोपाल मध्य ध्रुव नारायण सिंह
सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर
महेश्वर (अजा) राजकुमार मेव
कसरावद आत्माराम पटेल
अलीराजपुर (अजजा) नागर सिंह चौहान
झाबुआ (अजजा) भानू भूरिया
पेटलावद (अजजा) निर्मला भूरिया
कुक्षी (अजजा) जयदीप पटेल
धरमपुरी (अजजा) कालू सिंह ठाकुर
राऊ मधु वर्मा
तराना (अजा) ताराचंद गोयल
घाटिया (अजा) सतीश मालवीय

भोपाल की दो सीटों पर उम्मीदवार फाइनल

इस लिस्ट में बीजेपी ने भोपाल उत्तर और मध्य विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। उत्तर से पूर्व महापौर आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे तो मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।जबकि पिछोर सीट सेप्रीतम सिंह लोधी को मैदान में उतारा गया है। वहीं इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को टिकट दिया है। जबकि भिंड के गोहद से लाल सिंह आर्य को मौका मिला है।

जानिए कौनसी हैं यह सीटें जहां प्रत्याशी हुए घोषित

फिलहाल पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 39 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में आपको बता दें कि ये सभी वो 39 सीटें है, जहां मौजदूा वक्त में कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भी अधिकतर वो सीटें है, जहां बीजेपी लगातार दो बार से चुनाव में हार का मुंह देख रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+