कोर्ट से बीमारी का बहाना लगाने वालीं प्रज्ञा ठाकुर का डांस करते हुए वीडियो आया सामने, कांग्रेस ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, जुलाई 9। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अब अपने एक डांस वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के समक्ष पेश होना था, लेकिन उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए पेशी के लिए छूट मांगी थी, जो अदालत से उन्हें मिल भी गई थी। वहीं अब उनके इस वीडियो पर सवाल खड़े इसलिए हो रहे हैं कि कोर्ट से झूठ बोलकर पेशी में छूट मांगने वाली प्रज्ञा ठाकुर एक कार्यक्रम में थिरकती हुईं नजर आईं। इस वीडियो को कांग्रेस के एक नेता ने शेयर किया है।
Recommended Video

कांग्रेस के नेता ने शेयर किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो एक शादी के कार्यक्रम का है, जो प्रज्ञा ठाकुर के ही आवास पर आयोजित की गई थी। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने दो गरीब लड़कियों की शादी अपने आवास पर करवाई। इसी कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने डांस किया। प्रज्ञा ठाकुर ने जिन दो लड़कियों की शादी कराई, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो आज बहुत खुश हैं और धन्य महसूस कर रही हैं।
हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केट बॉल खेलते हुए , बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते है तो बड़ी ख़ुशी होती है…? pic.twitter.com/MR01Gumnun
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 7, 2021
कांग्रेस नेता ने किया कटाक्ष
प्रज्ञा ठाकुर के डांस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कटाक्ष करते हुए कहा है, "हमारी भोपाल की सांसद बहन प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केटबॉल खेलते हुए , बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते है तो बड़ी ख़ुशी होती है...?"
लड़कियों के पिता ने जताया आभार
आपको बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने जिन दो लड़कियों की शादी करवाई है वो एक दिहाड़ी मजदूर की बेटियां हैं। लड़कियों के पिता ने प्रज्ञा ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास अपनी बेटियों की शादी करवाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत गरीब हूं। मेरे पास अपनी बेटियों की शादी करने के लिए पर्याप्त नहीं था। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने हमारी मदद की। मैं देवी मां से उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं बहुत खुश और आभारी हूं।












Click it and Unblock the Notifications