MP News: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी खुद अपना डीएनए टेस्ट कराएं, किसकी औलाद- सौरभ की मां उमा शर्मा

BJP MLA Pritam Lodhi News: शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी द्वारा आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद सौरभ की मां उमा शर्मा ने उन्हें कड़ी चुनौती दी है।

उमा शर्मा ने विधायक के बयान को लेकर तीखा प्रतिकार करते हुए कहा, "विधायक प्रीतम लोधी खुद अपना डीएनए टेस्ट कराएं, मुझे नहीं पता वह किसकी औलाद हैं। मेरे बेटे पर उंगली उठाने से पहले उन्हें अपनी औलाद का पता लगाना चाहिए।"

BJP MLA Pritam Lodhi himself should get his DNA test done whose child is Saurabh Sharma mother Uma

दरअसल, शनिवार को विधायक प्रीतम लोधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हाल ही में जब्त हुए 'कुबेर के खजाने' के बारे में यह संभावना जताई जा रही है कि यह पूर्व विधायक केपी सिंह से जुड़ा हो सकता है, और सौरभ शर्मा उनके दत्तक पुत्र हो सकते हैं। उन्होंने इस पर डीएनए जांच कराने की भी बात कही थी।

उमा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं बेहद दुखी हूं। प्रीतम लोधी ने मेरे बेटे सौरभ के चरित्र पर गंदी बातें कही हैं। मैं कोर्ट तक जाकर इन पर मानहानि का केस करूंगी। छोड़ूंगी नहीं।" उन्होंने यह भी कहा, "यह व्यक्ति (प्रीतम लोधी) जनता का प्रतिनिधि है, लेकिन किस गंदगी की राजनीति कर रहा है। क्या इनकी बातों में कोई शर्म नहीं है? यह उन मां-बहनों का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने इन्हें वोट दिया।"

उमा शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि सौरभ शर्मा का मुद्दा अलग है, और उनकी निजी जिंदगी से विधायक का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे प्रीतम लोधी से यही कहना है कि उनकी राजनीति अब घटिया स्तर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने एक निजी मामले को राजनीति में घसीट लिया है।" साथ ही उमा ने आरोप लगाया कि बीजेपी द्वारा चलाई जा रही 'लाड़ली बहना' योजना की आड़ में यह पूरी राजनीति की जा रही है, और उन्होंने सवाल उठाया कि जब 'लाड़ली बहना' की बात हो रही है तो वह कहां हैं, क्या वह किसी की बहन या बेटी नहीं हैं?

सौरभ शर्मा द्वारा जब्त किए गए करोड़ों की संपत्ति पर उमा ने कहा, "इसका सही जवाब बेटे के पास है, जो सब कुछ साबित करने के लिए कोर्ट आएगा। वह गलत नहीं कर सकता, और उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन पर राजनीति करने की बजाय एजेंसियों को जांच पूरी करने देना चाहिए।

उमा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "मेरे घर के फोन टैप हो रहे हैं और मुझे बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर सौरभ को जोड़ दिया गया है। प्रीतम लोधी के बयान से कुछ भी साबित नहीं होता। अगर लोग इस स्तर तक गिर सकते हैं, तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए मैंने बेटे की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।"

इस मामले में अब राजनीति तेज हो गई है और उमा शर्मा ने यह स्पष्ट किया कि वह अपने बेटे की बेगुनाही साबित करने तक चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह प्रीतम लोधी और उनके समर्थकों के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगी और अपने बेटे को न्याय दिलवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+