विधानसभा के बाद लोकसभा की तैयारी में जुटी मध्य प्रदेश भाजपा, विधायक दल की हुई बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश में चुनाव में जीत के बाद अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंकने का फैसला लिया है। इस बाबत विधायक दल की बैठक हुई, जिसमे मुख्यमंत्री मोहन यादव शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए।
विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शर्मा ने कहा विधायक दल की बैठक में विकास के सभी कार्यों, केंद्र और राज्य सरकार के सभी जनहितैषी योजनाओं का ठीक से क्रियावन कराने के लिए, विकसित भारत संकल्प यात्रा का ठीक से संचालन करने के लिए और अन्य विषय पर चर्चा करने के लिए बैठक हुई।

वहीं विधायक दल की बैठक के बाद वीडी शर्मा ने कहा विधायक दल की बैठक अभी समाप्त हुई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जो अभी शुरू हुई है उस यात्रा को हमने नीचे तक ले जाने का प्रयास किया है और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भी हमारे सभी जनप्रतिनिधि नीचे तक जुटे हुए हैं।
गौर करने वाली बात है कि भोपाल में भाजपा कार्यालय में यह बैठक तकरीबन एक घंटे तक चली। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और सभी विधायक मौजूद रहे। हालांकि इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नजर नहीं आए जिनपर हर किसी की नजर है।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारी बहुमत से जीत दर्ज की। भाजपा को चुनाव में 163 सीटों पर जीत मिली है जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार के चुनाव के मुकाबले भाजपा ने 54 सीटों पर अधिक जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 48 सीटों का नुकसान हुआ है। भाजपा को इस चुनाव में 48.62 फीसदी वोट मिला जोकि पिछले चुनाव के मुकाबले 7.6 फीसदी अधिक है। वहीं कांग्रेस को वोट फीसदी में सिर्फ 0.44 फीसदी की गिरावट पिछले चुनाव की तुलना में हुई, लेकिन उसे 48 सीटों का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications