MP: चंद घंटों में BJP ने निरस्त कर दी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, क्या है कारण, जानिए
मध्य प्रदेश में BJP ने संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जहां प्रदेश भर में हुए निर्वाचन के बाद संगठन स्तर पर BJP ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। वहीं BJP ने कुछ मंडल अध्यक्षों को चंद घंटे में आयु सीमा का हवाला देते हुए हटाया है।
BJP संगठन की ओर से मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी के अंतर्गत लगातार BJP की ओर से मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहे हैं। वहीं आयु सीमा का हवाला देते हुए संगठन ने कुछ मंडल अध्यक्षों को हटाया है।

इन मंडल के अध्यक्षों को हटाया
BJP की ओर से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी के चाचारिया एवं पानसेमल मण्डल के मण्डल अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्तियाँ, कार्यकर्ता की आयु निर्धारित सीमा से अधिक होने पर निरस्त की जाती है। शेष प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देश उपरांत की जावेगी। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी जिला बडवानी के अंजड मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडो का पालन नहीं हुआ है। अतः प्रक्रिया निरस्त की जाती है। शेष पक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देश उपरांत बाद में की जावेगी।
ये है प्रमुख कारण
भारतीय जनता पार्टी, जिला छतरपुर के मण्डल गौरीहार के मण्डल अध्यक्ष पद पर निर्वाचिन प्रक्रिया निर्धारित मापदंडो पर उचित नही पाई है। अतएव प्रक्रिया निरस्त की जाती है। शेष प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकरी के निर्देश उपरांत बाद में की जायेगी है।भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी के उत्तर सिवनी, बंडोल, बीजादेवरी, सुकतरा व कुरई मण्डल अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडो का पालन नही हुआ है। अतः ये प्रक्रिया निरस्त की जाती है। शेष प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देश उपरांत बाद में की जायेगी।
ये भी पढ़े- MP: MLA रमेश मेंदोला का PM मोदी को पत्र, इस महापुरुष को भारत रत्न देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications