इंदौर में नगर निगम चुनाव का उत्साह, BJP के इन दिग्गजों ने डाला अपना VOTE

इंदौर 6 जुलाई। मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही थी। इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अपना अपना वोट मतदान केंद्र पर पहुंचकर डालते नजर आए। मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेताओं में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे।

MP Local body election

परिवार सहित वोट डालने पहुंचे विजयवर्गीय
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और एमएलए आकाश विजयवर्गीय परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे, जहां बीजेपी के दोनों ही दिग्गज नेताओं ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एमएलए आकाश विजयवर्गीय ने सभी से मतदान करने की अपील की है।

महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने किया पूजन अर्चन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह से ही मतदान को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां इसी के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर लंबी कतार नजर आ रही है। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान भार्गव के साथ उनके परिवार जन नजर आ रहे थे।

मतदाताओं में भी उत्साह
अलग-अलग इलाकों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही है, जहां अबकी बार युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान का यह सिलसिला 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश के 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषदों के लिए होने वाले मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक का रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+