व्यापमं घोटाला: बीजेपी का पलटवार, अब कमलनाथ, दिग्विजय और सिंधिया के खिलाफ परिवाद दायर

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में व्यापम घोटाले को राजनीतिक पार्टियां बखूबी इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस ने हाल ही में व्यापम घोटाले को लेकर शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती समेत 18 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया था। अब भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है।

bjp filed case against congress in vyapam scam

मध्य प्रदेश भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और एडवोकेट संतोष शर्मा ने व्यापमं घोटाले में झूठे दस्तावेज पेश करने के मामले में परिवाद पेश किया है। उन्होंने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रशांत पांडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 466 और 468 में पेश किया है। परिवाद नें तीनों नेताओं पर अदालत को गुमराह करने का आरोप भी लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने परिवाद में जो दस्तावेज कोर्ट में पेश किए हैं वे झूठे हैं। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कोर्ट ने 27 हजार दस्तावेज, एक एक्सेल की शीट और एक पेन ड्राइव पेश किया है। सीबीआई ने अपनी जांच में किसी को दोषी नहीं पाया था, लेकिन दिग्विजय सिंह का दावा है कि सीवीआई ने शिवराज सिंह को बचाने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने बनाई 'फेंकू एक्सप्रेस', जानिए कहां और कैसे चलेगी ये ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+