MP News: राहुल गांधी के मंच पर लगी BJP प्रत्याशी की फोटो, देखते ही हंगामा मचा

मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है, जहां लगातार BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं, और चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की मंडला समेत 6 सीटों पर लोकसभा के पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है, जहां इससे पहले सभी दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत सिवनी जिले के धनोरा से करेंगे, जहां राहुल गांधी के दौरे से पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी की सभा के लिए लगाए गए मंच पर BJP प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो लगा दिया गया। वहीं इसकी जानकारी लगते ही हड़कंप गया।

Seoni

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से पहले मंच तैयार करने का काम जारी था, जहां मंच पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के फोटो लगे हुए थे। वहीं जैसे ही कुछ लोगों की नजर मंच पर लगे बैनर पर गई, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और मंडला लोकसभा सीट से प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो नजर आया, जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी लगी, वैसे ही हड़कंप बच गया, जहां तुरंत कांग्रेस नेताओं ने फग्गन सिंह कुलस्ते की जगह कांग्रेस नेताओं के फोटो लगाए।

मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस के अलग-अलग नेता अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं, जहां पहले चरण की चुनाव से पहले अब प्रचार प्रसार का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं राहुल गांधी भी अब मिशन एमपी पर आ रहे हैं, जहां वे अपने प्रचार अभियान की शुरुआत सिवनी जिले से कर रहे हैं। इधर, राहुल गांधी की सभा से पहले कांग्रेस नेताओं ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिवनी पहुंचकर अपनी हुंकार भरेंगे।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: मजदूरों के मन में कौन?, अबकी बार किसकी चुनेंगे सरकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+