MP News: बिहार की छात्रा को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, बोर्ड परीक्षा छोड़ प्रेमी से मिलने पहुंची 1300 KM दूर
Bihar Girl Left 10th Board Exam: बिहार की एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मध्य प्रदेश गई थी। 27 दिन पहले आई लड़की को बिहार पुलिस ने बरामद कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आकाश राठौर निवासी सुंदरेल (देशगांव के पास) ने बिहार के मधुबनी में रहने वाली 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी अनुसार युवक को सोशल मीडिया पर 1300 किमी दूर रहने वाली 10वीं की छात्रा से प्यार हो गया था। छात्रा शादी की आस में बिहार से भागकर मध्य प्रदेश के खंडवा आ गई।
यहां वह लड़के के साथ रहने लगी। जब दोनों पुलिस की पकड़ में नहीं आये तो बिहार पुलिस ने युवक के जीजा और पिता को हिरासत में ले लिया। फिर प्रेमी जोड़े को थाने में सलेंडर करना पड़ा। जब लड़की के परिजन उसे थाने से ले जाने लगे तो वह अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद लड़की बिहार के लिए रवाना हो गई।
लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। राठौड़ और छात्रा की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई। इसके बाद लड़की उससे शादी करने के लिए घर से भागकर 1300 किलोमीटर दूर खंडवा आ गई। यहां वह आकाश के साथ रहने लगी। वहीं, छात्रा के परिजन और बिहार पुलिस पिछले 27 दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
जब लड़की और उसका प्रेमी आकाश नहीं मिले तो बिहार पुलिस ने आकाश के पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। दबाव बढ़ने पर आकाश छात्रा को पुलिस के पास ले गया।
पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और फिर छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया। थाने में जब छात्रा अपने प्रेमी से बिछड़ गई तो खूब रोने लगी। वह बिहार जाने को तैयार नहीं थी लेकिन पुलिस और परिवार के काफी समझाने के बाद वह तैयार हुई। इधर, मामला नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications