'झाडू लगवाती है, घास कटवाटी है..पानी भरवाती हैं', Bhopal में सरकारी स्कूल की छात्रों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
Bhopal News: 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस, से ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षका से परेशान छात्राओं ने स्कूल में प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की।
वहीं, हंगामें की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की सैकड़ों छात्राओं को शांत कराया।

खबर के मुताबिक, भोाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं प्रबंधन और वर्षा झा नामक की टीचर से काफी परेशान है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें परिसर और कक्षाओं की सफाई करने, लॉन की घास काटने और छोटी-मोटी गलतियों के लिए कठोर दंड दिया जाता है।
छात्राओं ने बताया कि कक्षा में पहुंचने पर अगर पांच मिनट भी देरी होती है तो चिलचिलाती धूप में खड़े कर दिया जाता है। शिक्षिका की बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर छात्राओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। बता दें कि वर्षा झा केवल एक महीने पहले ही नियुक्त किया गया था।
बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बीच कई छात्राएं बेहोश भी हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्कूल प्रशासन ने छात्रों के दावों का खंडन करते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों को सज़ा नहीं देते जैसा कि आरोप लगाया गया है।
वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग के निदेशक को मौके पर आना पड़ा, जिन्होंने वर्षा झा को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेज दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी बुलाया गया।
हबीबगंज के सहायक पुलिस आयुक्त मयूर खंडेलवाल ने कहा कि हमें छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली थी, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती थी। स्थिति को शांत करने और छात्राओं को विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाने के लिए एक टीम भेजी गई।












Click it and Unblock the Notifications