प्यार में पागल मैडम 14 साल के लड़के के साथ हुई फरार
भोपाल। आरपीएफ भोपाल ने बुधवार को स्टेशन से एक 26 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला हैदराबाद से एक 14 साल के लड़के के साथ फरार हो गई थी। बुधवार को 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट को लेकर भागी शिक्षिका को आरपीएफ भोपाल ने तेलंगाना एक्सप्रेस से पकड़ लिया। आरपीएफ को हैदराबाद पुलिस ने नाबालिग और संदिग्ध के फोटो के साथ अन्य जानकारी वाट्सएप पर भेजी थी। आरपीएफ ने उनके पास से 14 हजार रुपए नकद भी जब्त किए।

करनूर, हैदराबाद निवासी 14 वर्षीय एक नाबालिग सोमवार को घर से अचानक गायब हो गया था। उसके पिता ने लोकल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी जीआरपी और आरपीएफ को इसकी सूचना वाट्सएप पर भेजी। टीआई आरपीएफ भोपाल निहाल सिंह के अनुसार उसी आधार पर मंगलवार को तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी नंबर एस-6 से नाबालिग को एक महिला के साथ यात्रा करते पकड़ लिया।
26 वर्षीय महिला नाबालिग की ही स्कूल की टीचर निकली। पुलिस को स्टूडेंट के पास से 14 हजार रुपए मिले। यह वह घर से चुराकर लाया था। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली घूमने के लिए निकले थे। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने तत्काल नाबालिग और महिला के परिजनों के सूचना दे दी।
आरपीएफ की सूचना पर बुधवार को भोपाल पहुंचे परिजन नाबालिग को अपने साथ ले गए, जबकि टीचर के भी परिजन हैदराबाद से भोपाल के लिए निकल चुके थे। नाबालिग के परिजनों ने महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया। इसी कारण उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications