सांसद प्रज्ञा सिंह ने कमलनाथ के हिन्दू वाले बयान पर किया पलटवार

अशोकनगर पहुंची भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ने कमलनाथ पर किया पलटवार, ज्ञानवापी मस्जिद समेत अन्य मुद्दों पर भी खुलकर की बातचीत।

अशोक नगर, 1 जून। अशोक नगर पहुंची भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हिन्दू वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ अपनी मां से पता कर लेते कि वे जन्मजात क्या थे। इसके साथ ही उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद को भी लेकर बयानबाजी की है। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अशोक नगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ना केवल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पलटवार किया बल्कि उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद समेत अन्य मामलों पर भी खुलकर मीडिया से बातचीत की।

pragya singh
कमलनाथ को लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह के तीखे तेवर आए नजर
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ने कमलनाथ के उस बयान पर पलटवार किया है जो कमलनाथ ने देते हुए कहा था कि 'मैं हिंदू हूं बेवकूफ नहीं'। सांसद प्रज्ञा सिंह ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि 75 सालों में अभी तक आप क्या थे आप पता कर लेते, आप क्या थे मां से पता कर लेते, इतने वर्ष बाद पता चला है तो कहीं ना कहीं आपकी नजर में खोट है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिनके पहले प्रधान थे जिन्होंने कहा था कि मैं एक्सीडेंटली हिंदू हूं।
ज्ञानवापी मामले पर भी प्रज्ञा सिंह ने दिया बयान
सांसद प्रज्ञा सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर भी अपना बयान दिया है। सांसद प्रज्ञा सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से अधर्म का काम करती रही है, कांग्रेस विधर्मियों का साथ देती रही है। जिन लोगों ने हमारे धर्म स्थलों पर कुठाराघात किया उनको तोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि वास्तव में वहां हिंदू देवी-देवताओं के चित्र मिले हैं, ज्ञानवापी शिव जी का स्थान है जो सत्य है।
बुलडोजर की कार्रवाई को भी बताया सही
सांसद प्रज्ञा सिंह ने बुलडोजर की कार्यवाही को भी सही बताते हुए कहा है कि बुलडोजर की कार्रवाई में किसी तरीके का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, ना ही इस कार्रवाई में किसी वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। जो लोग गलत हैं उन पर ही कार्रवाई हो रही है।
नगर पालिका द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में पहुंची थी सांसद प्रज्ञा सिंह
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह अशोक नगर में नगर पालिका द्वारा आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव देखा था। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, अनाचार और घोटालों की बात होती थी लेकिन अब विकास की बात होती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+