14 साल की लड़की के साथ 11 महीने तक 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद कुएं में फेंका

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म देकर कुएं में फेंक दिया। दरअसल, लड़की का मौसेरा भाई अपने अन्य चार दोस्तों के साथ मिलकर पिछले 11 महीने से उसके साथ गैंगरेप कर रहा था। आरोपितों में दो लड़के नाबालिग हैं। पुलिस ने पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुएं में नाबालिग लड़की ने फेंक दी थी नवजात की लाश

कुएं में नाबालिग लड़की ने फेंक दी थी नवजात की लाश

दरअसल, बीते 20 सितंबर को एक गांव के हनुमान मंदिर के पास मौजूद कुएं में एक नवजात शिशु का शव मिला था। पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि नवजात को जिंदा ही कुएं में फेंका गया था। उसकी मौत पानी में डूबने के चलते हुई थी। इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जानकारी मिली कि गांव की ही 14 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था।

मौसेरे भाई ने पहले किया रेप

मौसेरे भाई ने पहले किया रेप

इसके बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। लड़की ने पुलिस को हैरान कर देने वाली बात बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिता के साथ गांव में रहती है। जब वह छोटी थी तभी उसकी मां का देहांत हो गया था। साल 2020 के अक्टूबर माह में वह घर पर एक दिन अकेली थी। पिता खेत पर गए थे। गांव का ही रहने वाला उसका मौसेरा भाई छोटू विश्वकर्मा आया और उसने मौका पाकर उसके साथ रेप किया।

11 महीने में कई बार किया गैंगरेप

11 महीने में कई बार किया गैंगरेप

इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। धमकी देकर कछेंदी उसे एक जगह पर ले गया। जहां उसका दोस्त राहुल भी मौजूद था। दोनों ने उसके साथ रेप किया और आरोपितों ने धमकी देकर तीन अन्य दोस्तों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। पिछले 11 महीने में आरोपितों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और पिता ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

शौच करने के दौरान दिया था बच्चे को जन्म

शौच करने के दौरान दिया था बच्चे को जन्म

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को वह शौच के लिए गई थी। यहां उसकी डिलिवरी हो गई। समाज के डर से उसने नवजात को कुएं में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को कछेंदी, राहुल (20), सचिन (19) समेत दो अन्य नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को पुलिस सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+