मप्र: आचार संहिता के बीच कांग्रेस को घेरने पीसी करने आए संबित पात्रा पर FIR के आदेश

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां कांग्रेस राफेल और सीबीआई में चल रही खींचतान पर भाजपा को घेर रही है। वहीं भाजपा ने भी फिर से नेशनल हेराल्ड मामले का राग छेड़ दिया है। इस मामले में शनिवार भोपाल में पार्टी के मीडिया सेंटर का उद्घाटन में शामिल होने के लिए भोपाल आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। इसको लेकर वे नेशनल हेराल्ड के लिए दी गई जगह पर बने शोरूम के सामने सड़क पर पीसी करने पहुंचे थे।

bhopal election commission caught sambit patra guilty on code of conduct in press conference

वहीं कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में कलेक्टर ने बीजेपी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है। इस मामले में एडीएम ने धारा 188 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है और पुलिस को पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर इस मामले में संज्ञान लिया था और कलेक्टर से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी थी।

संबित पात्रा कांग्रेस पर तीखे हमले के दौरान वे मीडिया के सवालों पर घिर गए। इससे उन्हें पीसी छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल मीडिया का कहना था कि नेशनल हेराल्ड का मामला कई सालों से चल रहा है। पिछले 15 साल में सरकार कुछ नहीं कर पाई। अब चुनाव के सामने इस तरह के मुद्दे उठाने का क्या मतलब है। ऐसे और भी कई सवालों के जवाब संबित पात्रा नहीं दे पाए। इसके बाद वे पीसी छोड़कर चले गए। पात्रा ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड और नवजीवन के प्रकाशन के लिए मप्र सरकार ने महाराणा प्रताप नगर भोपाल में लीज पर जो जमीन दी थी ,उस जमीन का राहुल और सोनिया के स्वामित्व वाली कंपनी ने कमर्शियल उपयोग कर भारी भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाचार पत्र की जमीन पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाकर भारी राशि गांधी परिवार ने हड़पी है।

सड़क पर 40 मिनट चली पीसी
पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के इस मामले का राहुल गांधी जवाब दें। लगभग 40 मिनिट तक सड़क पर चले इस ड्रामे में पात्रा ने पत्रकारों के सवालों का कोई भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामला अभी हाईकोर्ट में है। भाजपा के प्रवक्ता ने जमीन आवंटन के सारे पेपर भी प्रेस को दिखाए, जिसमें भूमि आवंटन का उद्देश्य समाचार पत्र को बताया गया है। जिस वक्त यहां पीसी चल रही थी, उसी वक्त बाहर कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया इसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत करने के लिए तस्वीरें भी खींची।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना ने कैंसर से लड़ रही पत्नी के लिए रखा करवाचौथ व्रत, मेंहदी से हाथ पर लिखा खास मैसेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+