आयुष्मान खुराना ने कैंसर से लड़ रही पत्नी के लिए रखा करवाचौथ व्रत, मेंहदी से हाथ पर लिखा खास मैसेज

मुंबई। शनिवार को जहां एक तरफ बहुत सारी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है तो वहीं एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी की उम्र के लिए व्रत रखा है। आयुष्मान ने कैंसर से लड़ रही अपनी बीवी ताहिरा के लिए शनिवार को व्रत किया है। आयुष्मान ने ट्विटर पर मैसेज शेयर कर इसके बारे में बताया है।

ट्विटर पर शेयर किया हाथ का फोटो

ट्विटर पर शेयर किया हाथ का फोटो

आयुष्मान न शनिवार को ट्विटर पर अपने हाथ की तस्वीर शेयर की है। आयुष्मान ने हथेली पर मेंहदी से पत्नी के नाम ताहिरा कश्यप का पहला अक्षर 'त' लिखा है, साथ ही बताया है कि 'त' से मतलब ताहिरा से है। आयुष्मान ने लिखा, वह इस बार व्रत नहीं रख सकती लेकिन उसकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए मैं व्रत रख रहा हूं।

ताहिरा को हुआ है कैंसर

ताहिरा को हुआ है कैंसर

आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर है, जिसका इलाज चल रहा है। ताहिरा ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। ताहिरा सितंबर में बताया था कि उनको ब्रेस्ट कैंसर है, जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। ताहिरा ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। ताहिरा और आयुष्मान ने 2011 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

फिल्मों में छाए हुए हैं आयुष्मान

फिल्मों में छाए हुए हैं आयुष्मान

आयुष्मान खुराना का फिल्मी करियर इन दिनों काफी बढ़िया चल रहा है। हाल ही में उनकी दो फिल्में 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में काफी सफल रही हैं। दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई भी की है और समीक्षकों ने भी इनको सराहा है। आयुष्मान की दोनों ही फिल्मों के लिए काफी तारीफ हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+