मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी किया 'वचनपत्र', 973 घोषणाओं की लगाई झड़ी
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए 112 पन्नों का 'वचनपत्र' जारी किया। भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिंया और दिग्विजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इन वचनपत्र के जरिए कांग्रेस ने किसानों और बेरोगजारों को मोहने की कोशिश की है। घोषणापत्र में कुल 973 वादें किए गए हैं, जिसमें 75 पर फोकस किया गया है।
कांग्रेस के इस मेनिफेस्टों में किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता और प्रदेस में महिला सुरक्षा पर खासतौर पर फोकस किया गया हैं। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल पर छूट, रसोई गैस पर छूट देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने हर वर्ग को टागरेट किया है। जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का वादा किया गया हैष वहीं प्रदेश की बेटियों के विवाह के लिये 51000 रुपए का अनुदान देने का वादा किया है।
प्रदेश के बेरोगजारों को 10000 प्रति माह प्रति परिवार देने की बात कही गई है। वहीं पुलिस फोर्स में महिलाओं की भर्ती को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। कांग्रेस ने छात्रों को आकर्षित करते हुए सभी टॉपर्स को फ्री लैपटॉप देने का वादा किया है।