Bhojshala News: नमाज के लिए रोका सर्वे का काम, अब ASI कल करेगी सर्वे, SC में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच धार स्टेट भोजशाला का मामला गर्मा गया है। दरअसल, शुक्रवार को भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे (ASI) आज शुरू हो गया। भोपाल और दिल्ली के अफसर की टीम ने सुबह 6:00 बजे भोजशाला परिसर में सर्वे का काम शुरू किया।
बताया जा रहा है कि टीम ने नवाज पढ़ने से पहले भोजशाला परिसर के अंदर सर्वे किया। अब दूसरे चरण का सर्वे शनिवार को होगा। इधर मुस्लिम पक्ष की सर्वे पर रोक लगाने संबंधी यशिका पर अर्जेंट हियरिंग वाली मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहले मजदूरों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया है और सभी का मोबाइल फोन बाहर रखवाया गया है। मजदूर खुदाई के लिए उपयोगी सामग्री के साथ आए हैं। इस क्षेत्र की निगरानी को 60 कैमरों से की जा रही है।
Recommended Video
भोज उत्सव समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि आज सर्वे के पहले दिन भोजशाला की लंबाई-चौड़ाई का मैनेजमेंट हुआ है। जहां स्थानों पर चिन्ह लगे हुए हैं, वहां की वीडियोग्राफी की गई है। सभी चिन्हों को सुरक्षित किया गया है। भविष्य में सर्वे होने वाले जगहों को मशीन लगाकर चिन्हित किया गया है। आगे का काम शनिवार को होगा। मुस्लिम समाज के दो लोगों को कल सूचना दी गई थी, लेकिन दोनों ही बीमारी का हवाला देकर नहीं आए।
शहर काजी वकार सादिक और जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जुल्फिकार अहमद ने कहा कि वे हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन सर्वे की हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। शहर काजी भोजशाला के सर्वे के दौरान शामिल नहीं हुए हैं।
शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि सर्वे के लिए मुस्लिम पक्ष की तरफ से कोई अधिकृत नहीं था। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से निजी तौर पर अब्दुल समद थे। अब्दुल समद को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को नोटिस दिया गया था, लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार उसे नोटिस नहीं मिला।
1902 और 1903 की सर्वे रिपोर्ट एएसआई के पटल पर मौजूद हैं। पहली रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि यह मस्जिद है, उसी को लेकर 1998 याचिका लगी थी। भोजशाला के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक मिस्ट्री है। सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई नहीं हो पाई। इस पर आगे सुनवाई होगी। दिल्ली में जाम की वजह से हमारे सीनियर वकील भी समय पर पहुंच नहीं पाए थे।
भोजशाला में एक तरफ ASI का आज से सर्वे शुरू हुआ। वहीं दूसरी ओर जुमे की नमाज अदा करने के लिए बहुत सारे लोग पहुंचे। सर्वे कराने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद से ही नमाजियों की संख्या बढ़ी है। आज करीब 2420 लोग नमाज पढ़ने आए। पिछले शुक्रवार को यह संख्या 2250 थी। जबकि इससे पहले के दो शुक्रवार को 1490 और 1380 लोग नमाज पढ़ने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications