Bhojshala ASI Survey का 5वां दिन, हिंदू पक्ष ने किया पूजन, क्या मिला, जानिए
Bhojshala ASI Survey का पांचवा दिन मंगलवार को रहा, जब मंगलवार को ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला में पहुंची। मंगलवार को ASI की टीम के सर्वे से पहले हिंदू पक्ष ने भोजशाला में पूजन अर्चन किया है। वहीं पूजन अर्चन के साथ-साथ ASI का सर्वे भी जारी रहा। सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष को मंगलवार के दिन पूजा पाठ, और मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार के दिन नमाज के लिए छूट मिली हुई है।
22 मार्च यानी शुक्रवार से धार स्थित भोजशाला में ASI का सर्वे शुरू हुआ है,जो लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। ASI का सर्वे पांचवें दिन यानी मंगलवार को सुबह से भोजशाला में हो रहा था, तो वहीं अब भोजशाला में जारी ASI का सर्वे कितने दिनों तक जारी रहेगा, फिलहाल इसे लेकर किसी तरह का कोई अपडेट निकाल कर सामने नहीं आया है।

धार स्थित भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI का सर्वे जारी रहा, जहां लगातार ASI की टीम सर्वे के लिए भोजशाला परिसर में पहुंच रही है, पिछले चार दिनों से जारी ASI का सर्वे होली वाले दिन भी जारी रहा था, जहां लगभग 8 घंटे तक भोजशाला में ASI की टीम ने सर्वे किया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोजशाला में उत्खनन भी किया जा रहा है, जहां सोमवार को भी उत्खनन का काम जारी रहा था। साथ ही भोजशाला में अलग-अलग चिन्हों की कार्बन कॉपी भी ASI की टीम अपने साथ लेकर गई थी, जहां अब भोजशाला में कितने दिनों तक सर्वे जारी रहेगा, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम के साथ सर्वे के लिए भोजशाला में गए हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया था कि, सर्वे टीम ने प्रारंभिक जांच की है, जिन बिंदुओं पर उन्हें भविष्य में जांच करनी है, उनके बिंदु तय किए हैं, चिन्हों की वीडियो और फोटोग्राफी की है। पूरी बिल्डिंग की लंबाई चौड़ी नाप करके कितने खंबे हैं उन सारे चिन्हों को उन्होंने चिन्हित किया है, जहां उन्हें लगा कि, यह चिन्ह क्या है, उसे पर पाउडर लगाकर उसकी डेटिंग की कागज पर उसे उतारा है, जहां लगा कि यह पॉइंट उन्हें कुछ संकेत दे रहा है, तो उसे मशीन लगाकर चिन्हित किया है।
ये भी पढ़े- Bhojshala में होली पर भी ASI का सर्वे, चौथे दिन क्या कुछ मिला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications