MP News: भिंड सड़क हादसे में 9 लोगों ने गंवाई जान, CM ने किया मदद का ऐलान
मध्य प्रदेश के भिंड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार डंपर में बाइक और पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी का इलाज फिलहाल जारी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम सुबह करीब 5 बजे जवाहरपुर गांव के पास हुआ, जहां लोगों का एक समूह विवाह समारोह से लौट रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सपोर्ट कर दिया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CM मोहन यादव ने मदद का ऐलान
भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है। सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।।ॐ शांति।।
कुछ इस तरह हुआ हादसा
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र में भिंड इटावा नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि 7 अन्य को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। शेष घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के शिकार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे और भवानीपुरा जा रहे थे। यह हादसा नेशनल हाईवे क्रमांक 719 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। घटना में डंपर ने पहले लोडिंग वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद वह एक बाइक को भी चपेट में ले आया।
ये भी पढ़े- MP News: मध्यप्रदेश के खेत उगलेंगे सोना, कमाल करेगी मोहन सरकार की योजना












Click it and Unblock the Notifications