Modi Cabinet 3.0: दिग्गजों को पछाड़कर मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगी बैतूल सांसद, कौन हैं दुर्गादास उईके?

Who is Durgadas Uikey: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर आज इतिहास रचने जा रहे हैं। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रही है। मोदी मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को शामिल किया जाएगा और कौन इस बार मोदी कैबिनेट से बाहर होगा। इस पर सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शिवराज-सिंधिया समेत मध्य प्रदेश से पांच ऐसे नाम हैं, जिन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

बता दें नरेंद्र मोदी के साथ मध्य प्रदेश के 5 नव निर्वाचित सांसदों का वीडियो सोशल मीडिया मैं वीडियो वायरल हो रहा है। जिनमें विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक और धार सांसद सावित्री ठाकुर दिखाई दे रहीं हैं। इन सभी के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।

Who is Durgadas Uikey

मंत्रिमंडल का हिस्सा?
शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री आवास में बैठक आयोजित की गई थी। जानकारी अनुसार इस बैठक में वे नेता शामिल हुए, जो मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं। बैतूल सांसद दुर्गादास उईके भी प्रधानमंत्री आवास में हुई बैठक में शामिल हुई। इस बैठक की तस्वीर सामने आने के बाद से दुर्गादास उईके का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना कंफर्म माना जा रहा है।

कौन हैं दुर्गादास उईके?
दुर्गा दास उइके को डीडी उइके के नाम से भी जाना जाता है। वे राजनीति में आने से पहले वे एक शिक्षक थे। दुर्गादास उईके ने 2024 में बैतूल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 3 लाख 79 हजार 761 वोटों से पराजित किया है। बैतूल में बंपर जीत के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई हैं। उईके दलित वर्ग से आते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि जातिगत समीकरणों को साधने के लिए उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

Who is Durgadas Uikey

जीवन परिचय
दुर्गादास उइके का जन्म 29 अक्टूबर 1963 में ग्राम मीरापुर जिला बैतूल में हुआ था। उनके पिता स्व. सूरतलाल उइके, माता स्व. रामकली उइके, पत्नी ममता उइके हैं। शैक्षणिक योग्यता : एमए, बीएड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+