Betul Borewell Rescue: मशीनों के वाइब्रेशन से 3 फीट और नीचे धंसा तन्मय, बोरवेल में जिंदगी के तीन दिन
एमपी के बैतूल में बोरवेल में गिरे तन्मय को निकालने 3 दिन से रेस्क्यू जारी है।उसको निकालने के दौरान कई अड़चने आ रही हैं। अब मशीनों के वाइब्रेशन की वजह से वह बोरवेल में 3 फीट और नीचे चला गया। इतनी ही टनल का काम और बढ़ गया है

एमपी के बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम को निकालने और बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मशीनों के वाइब्रेशन से तन्मय लगभग तीन फीट और गहराई में चला गया। उसको निकालने के लिए जो टनल बनाई जा रही थी, अब उसका काम और बढ़ गया हैं। वहीं रेस्क्यू में लगी टीम का एक सदस्य मिट्टी धंसने से घायल हो गया। तन्मय में अभी भी कोई रिस्पांस नजर नहीं आया, जिससे सभी भी धड़कने बढ़ी हुई है।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मांडवी गांव के बोरवेल में 6 नवम्बर को तन्मय गिर गया था। तीन दिन बीतने को हो है, लेकिन अभी तक तन्मय बोरवेल से नहीं निकल पाया है। कई चुनौतियों से भरे तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें कम नहीं हो रही। मंजिल करीब आते ही मशीनों के वाइब्रेशन से तन्मय लगभग 3 फीट और नीचे चला गया। जिसकी वजह से अब नई रणनीति से पैरलल टनल बनाने का काम हो रहा है। बैतूल कलेक्टर अमनदीप के मुताबिक रेस्क्यू टीम तन्मय की पहुंच से ढाई फीट दूर है। लगातार मिट्टी धंसने की वजह से रेस्क्यू के काम में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। इससे पहले टनल बनाने के दौरान मोटी चट्टानें आड़े आई और पानी का भी रिसाव बना हुआ था। उससे पार पाने के बाद अब बोरवेल में तीन फीट और गहराई में तन्मय के पहुंचने से टनल का काम और बढ़ गया। दूसरी तरफ मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। हर तरफ तन्मय की जिंदगी के लिए दुआएं की जा रही हैं कि वह सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकले। हालांकि घटना वाले दिन एक बार छोड़कर, अभी तक उसका कोई रिस्पॉन्स देखने नहीं मिला।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों के मुताबिक मौके पर डाक्टरों की टीम तैनात हैं। जैसे ही तन्मय बोरवेल से बाहर आएंगा, फ़ौरन उसका परीक्षण कराया जाएगा। इलाज संबधी इंतजामों के लिए टेंट लगाया गया है। साथ ही एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाने का भी इंतजाम है। यदि आगे रेस्क्यू में कोई और अड़चन सामने नहीं आई, तो संभावना है कि देर शाम तक तन्मय बोरवेल से बाहर निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications