Betul Borewell Rescue: बैतूल के तन्मय साहू को बचाने रेस्क्यू जारी, 32 घंटे बीते, टनल खोदने में रोड़ा बनी चट्टान

मप्र के बैतूल में बोरवेल में गिरे तन्मय को 32 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं निकाला जा सका हैं। पानी के बाद अब टनल बनाने में मोटी चट्टानें रोड़ा बन रही हैं। जिन्हें ब्रेकर की मदद से हटाने का काम चल रहा हैं।

betul

एमपी के बैतूल मांडवा गांव के बोरवेल में तन्मय गिरे हुए करीब 32 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया। उस तक पहुंचने के लिए खोदी जा रही सुरंग के साथ चिंताओं का पहाड़ भी ऊंचा होता जा रहा हैं। 45 फीट की खुदाई होने के बाद वर्टिकल टनल बनाने में मोटी चट्टानें रोड़ा बन रही है, जिस वजह से रेस्क्यू की रफ़्तार पहले से धीमी पड़ी। वहीं पानी भी लगातार आ रहा है, जिसे दूसरे छोर से निकाला जा रहा हैं। रेस्क्यू टीम से तन्मय अब तीन फीट दूर है।

betul

मध्यप्रदेश बैतूल में गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय को बचाने मंगलवार की शाम के बाद रेस्क्यू टीमों ने दिन रात एक दिए। लेकिन 30 घंटे बाद भी करीब 50 फीट गहराई में अटके तन्मय तक नहीं पहुंचा जा सका है। बोरवेल से पैरलल चालीस फीट की खुदाई के बाद जमीन से तेजी से पानी आना शुरू हो गया था। जिस वजह से काफी देर रेस्क्यू रोकना पड़ा। पानी निकालने की व्यवस्था करने के बाद जैसे-तैसे देर शाम दोबारा जब रेस्क्यू शुरू हुआ, तो वर्टिकल टनल बनाने मोटी-मोती चट्टानें रोड़ा बन गई। तन्मय को कोई खतरा न बड़े इसके मद्देनजर ब्रेकर की मदद से टनल बनाई जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है रात को भी रेस्क्यू जारी रहेगा।

betul

इधर परिवार के लोगों की चिंता भी गहराती जा रही है। सभी ईश्वर से तन्मय के सलामती की दुआएं कर रहे है। तन्मय की मां को भरोसा है कि उसका लाल कुशल होगा और वह सुरक्षित निकलेगा। बैतूल के गायत्री मंदिर में पूजा पाठ और प्रार्थना करते हुए तस्वीर भी सामने आई। होमगार्ड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत कई विभागों की टीमें इस रेस्क्यू में जुटी हैं। सरकार के द्वारा इस ऑपरेशन में सभी जरुरी प्रबंध करने पहले से ही इंतजाम दिए जा चुके थे। कलेक्टर, आईजी, डीआईजी, अपर कलेक्टर समेत दो दर्जन अधिकारी मौके पर तैनात हैं। संभावना जताई जा रही है कि देर रात तन्मय को बोरवेल से निकाल लिया जाएगा। हालांकि कैमरे में अभी भी उसकी कोई हरकत रिकॉर्ड नहीं हो सकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+