Betul News: बैतूल में चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले आदिवासी युवक को उल्टा लटका कर पीटने का मामला
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय से जिले में आदिवासियों एवं दलित वह भी खासतौर से युवा वर्ग अपराध का शिकार हो रहे है। हाल ही में कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक को हाथ मुक्के और कड़े से पीटने, उसे मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जिला पुलिस को दिए थे।
इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पूरे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते इसके पहले ही दूसरा सनसनीखेज वीडियों सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। जहां एक युवक एक आदिवासी युवक को एक कमरे में बिना कपडों के उल्टा लटका कर उसे बैल्ट से बेरहमी से पीट रहा है।

19 सेकंड का यह वीडियों जिले में अपराधों की निर्लज्ज एवं बेरहम तस्वीर को बयां करने के लिए काफी है। हालांकि पुलिस तक यह वीडियो पहुंच चुका है और आरोपी की तलाश भी शुरु कर दी गई है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की पीड़ित युवक जिसका नाम आशीष परते है जो बैतूल जिले के बांसपानी गांव का रहने वाला है। जिसकी चाय नाश्ते की दुकान है। जिसे सिर्फ इस बात के शक पर बेहरहमी से पीटा गया की और गौ वंश की गाड़ियों से वसूली करता है, यही नहीं पीड़ित से हफ्ता भी मांगा जा रहा था। मामले की शुरुआत तब हुई जब मारपीट करने वालो को आशीष पर शक हुआ की गौवंश तस्करी वालों से आशीष वसूली करता है जिसके बाद लगातार युवक पर दबाव बनाया गया।
कुछ दिनों बाद एक आरोपी जो की पीड़ित का मित्र भी था वो उसे बैतूल घूमने का बोल कर ले आया और यहाँ एक घर में उसे बंद करके नग्न कर छत से उल्टा लटका कर बुरी तरीके से मारा गया। पीड़ित युवक जैसे तैसे मौका पा कर वहां से भाग आया और अपना इलाज करवाया। और घटना की शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि मारपीट करने वाले गुंडे बदमाश थे।
आशीष परते(पीड़ित युवक) पीड़ित युवक आशीष का कहना है की हमारे गांव के आस पास से गाय ढोर की गाड़ी निकलती हैं और इन्हे लगता है की मै उनसे वसूली करता हूँ, मेरी दूकान है और इनके साथ वालों में से एक मेरा दोस्त बना था जो मुझे बैतूल घूमने का बोल कर के ले आया और यहाँ चैंड के घर में लेकर गए वहां मुझे रूम में बंद करके मेरे कपडे उतारे और बेल्ट लकड़ी से मारना शुरू कर दिया। घटना दो महीने पहले की है मारने वाले बदमाश हैं इसलिए मै डर गया था, 6 - 7 लोग थे, जब गांव में वीडियो वायरल हुआ तो मैंने घटना के बारे में भैया को बताया और रपोर्ट करने आए।
बमनीष परते (पीड़ित का भाई) मनीष का कहना है की आशीष मेरा छोटा भाई है चुनाव के समय की घटना है जहाँ गौ वंश का धंदा करने वाले चैंड और उसके 10 - 15 साथी हैं अवैध वसूली करते हैं और गाड़ियां महाराष्ट्र भेजते हैं चौक पर दुकान होने के कारण उन्हें लगा की हम भी वसूली करते हैं। जिसके बाद मेरे भाई को किडनैप किया और नग्न करके उल्टा लटका कर के बेहरमी से मारा है , आज मै सामाजिक संगठन के साथ कार्यवाही की मांग करने आया हु और प्रशासन से अपील करता हूँ की इस तरह से अड़ीबाजी और गुंडा गर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें जिससे ये इस तरह किसी को नग्न कर और उल्टा लटका कर मारपीट न करें।
सिद्दार्थ चौधरी (एसपी बैतूल ) इस पूरे मामले को लेकर बैतूल एसपी सिद्दार्थ चौधरी का कहना है की शाम को वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है जिसमे एक युवक के साथ मारपीट की गई है। उसमे एक व्यक्ति दिख रहा है उसे ढूंढा गया और वो मिल गया है। घटना तीन महीने पुरानी चुनाव से पहले 15 नवंबर की है। बांसपानी में रहने वाले आशीष पार्टी की पहचान रिंकेश चौहान से थी, जो की आशीष को बाइक पर बैठा कर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी के घर पर ले गया वहां उसके साथ मारपीट की पैसे के लेनदेन और क्या तू क्या बहुत बड़ा दादा बन रहा है इस तरह की बात थी। मामले को संज्ञान में लेकर के हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही इनकी गिरफ़्तारी की जाएगी पीड़ित ने दो आरोपियों के नाम बताए हैं जिन्हे जनता है जो की रिंकेश और चैंड है, कुछ और भी थे जिनका नाम वो नहीं बता पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications