Betul Accident: बैतूल में बस और कार की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत

Betul Accident News Today: मध्य प्रदेश के बैतूल (Betul) जिले के झाल्लर थाना में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 3 नवंबर की देर रात एक प्राइवेट बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Betul Accident News Today

बैतूल एसपी सिमला प्रसाद ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट बस और टवेरा कार में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे हादसा हुआ है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब टवेरा कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के अमरावती से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगी और वह कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, इसके बाद कार सीधे बस से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलने के बाद बैतूल कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान पुलिस ने कार से 7 शवों को तुरंत निकाल लिया, लेकिन चार शवों को टवेरा गाड़ी को काटकर निकालना पड़ा। इस हादसे में 5 पुरुषों, 4 महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। एसपी सिमला प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे एक खाली बस और कार में टक्कर हो गई। कार में 11 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+