लोकसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी सुमर सिंह गड़ा भाजपा में शामिल
MP News: मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से ही कांग्रेस में अफसोस बढ़ रहा है। भाजपा की मोहन यादव की सरकार के बनने के बाद, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को उनके करीबी सुमेर सिंह गड़ा और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

बरसों से दिग्विजय सिंह के करीबी सुमेर सिंह ने गुना सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में, इस सदस्यता ग्रहण समारोह में सुमेर सिंह के कई अन्य समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वरिष्ठ पत्रकार लखन गुरु का मानना है कि कांग्रेस नेता भाजपा पार्टी को उसकी विचारधारा से प्रभावित होकर नहीं, बल्कि सत्ता और पद प्रतिष्ठा के लिए सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा के बाद अब लोकसभा के चुनाव भी होना है तमाम टीवी चैनलों के ओपिनियन पोल में भाजपा को बड़ी बढ़त दिखाई जा रही है। इसी के चलते ज्यादातर कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थाम रहे है। वहीं कांग्रेस में दूसरी सबसे बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस खुद अपनी विचारधारा पर आगे नहीं बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications