MP: नामाजियों पर मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन लोग घायल
सागर, 10 जुलाई। मप्र के दमोह जिले में पटेरा थाना क्षेत्र में आने वाले मुआरी गांव में ईद की नमाज पढ़ रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद ईदगाह में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से पटेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में राहगीर भी हमले का शिकार हुए हैं।

घायल ग्रामीण ने बताया कि गांव के सभी लोग गांव के बाहर बनी ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे, तभी पास में लगे एक महुआ के पेड़ से अचानक ही मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज चल रही थी, किसी ने भी मधुमक्खियों को नहीं छेड़ा, लेकिन उन्होंने अचानक हमला किया, जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी घायलों को पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ये हुए घायल
अज्जू खान, रफीक खान, रमजान खान, वाहिद खान, मजीद, कासिद, साहिल, रज्जाक, सारूद, हबीब, हसन, किस्मत, अफसर, हुसैन, रशीद, समीर, के अलावा रास्ते से गुजर रहे नीरज और राहुल नाम के युवक भी घायल हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications