बैतूलः अपने से ऊंची जाति की लड़की से शादी करने पर दलित युवक की दुकान में लगा दी आग

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बिसनूर गांव में एक दलित युवक को अपने से ऊंची जाति में लड़की से शादी करना भारी पड़ गया। क्योंकि इस काम से गुस्साई भीड़ ने दलित की जूते-चप्पल की दुकान में आग लगा दी। यह घटना बीते शुक्रवार के देर रात की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

baitul mob burnt shop of dalit man for love marriage

शनिवार की सुबह गांव में पहुंचे कलेक्टर तेजस्वी नायक, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन पीड़ित दलित परिवार से मिले और सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने गांव में धारा 144 लगाने के भी आदेश दिए हैं। आठनेर पुलिस ने गांव के ही मुख्य आरोपी अतुल ठामरे सहित पांच को भीड़ को उकसा और दलित की दुकान में आग लगाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

वहीं थाना प्रभारी डीएस टेकाम ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से आशीष ने थाने में घटना में शामिल आरोपियों की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बिसनूर गांव के आकाश गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों घर से फरार हो गए थे। इसके बाद गांव की स्थिति खराब हो गई।

शुक्रवार को लड़की पक्ष की ओर से उग्र भीड़ ने दलित की जुते-चप्पल की दुकान में आग लगा दी और अन्य दुकान का सामान फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+