'चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते?' स्वामी प्रसाद के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया करारा जवाब
Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री ने सपा नेता स्वामी प्रासद मौर्य के चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते वाले सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'हम किसी को भस्म नहीं करते, बल्कि शिक्षा देते हैं।'

Dhirendra Krishna Shastri: सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी थी। मौर्य ने सोनभद्र जिले में बोलते हुए कहा था कि 'बाबा यदि इतने चमत्कारी हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते।' स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर अब बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने उन्हें करारा जवाब दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'हम किसी को भस्म नहीं करते, बल्कि शिक्षा देते हैं।'
एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि आपके विरोध लोग कह रहे हैं कि इतना ही चमत्कार कर सकते हैं तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते? इस पर उन्होंने बोलते हुए कहा, 'अर्जी लगाओं।' फिर जब उनसे पूछा गया कि अर्जी लगाने से आप चीन को भस्म कर देंगे। तो उन्होंने कहा, 'ऐसा तो हमने कभी दावा नहीं किया कि हम भस्म करते हैं। हम तो विश्व कल्याण की बात करते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हम सनातन धर्म के संवाहक हैं और हमारे धर्म में किसी को भी दमन करना या हिंसा करना नहीं सिखाया जाता। शिक्षित करना हमारे धर्म की एक नीति है। अगर उनको ऐसा लगता है तो पहले उन्हें खुद जाकर ट्राई करना चाहिए।' इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'जिसके अंदर सनातन का खून होगा, जुनून होगा वह दिल खोलकर हिंदू राष्ट्र को सपोर्ट करेगा। जिसके खून में दिक्कत होगी तो वह हिंदू राष्ट्र बनने की बात नहीं बोलेगा।'
Recommended Video
उन्होंने दावा किया कि हमें तो यह भी अंदाजा है कि भारत हिंदू राष्ट घोषित होगा। हिंदू राष्ट्र को लेकर क्रांति आ रही है, बहुत जल्द इस क्रांति से संसद में कुछ होने वाला है। बता दें, बागेश्वर धाम में 13 फरवरी से धर्म महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू हुआ है, जो 18 फरवरी तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से चर्चित कथावचक और साधु-संतों के आने का क्रम जारी है। बागेश्वर धाम में 18 फरवरी को 121 बेटियों की शादी कराई जानी है।












Click it and Unblock the Notifications