Bageshwar Baba Bday: कभी मुस्लिम दोस्त से कर्ज लेकर की बहन की शादी, अब खुद करोड़ों के मालिक
Bageshwar Baba Story in Hindi: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 जुलाई 2024 को 28 साल के हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर जानिए एक कथावाचक से चमत्कारिक बाबा बनने की पूरी कहानी और हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद बागेश्वर बाबा ने क्या बड़ा ऐलान किया है?
मेरे जन्मदिन पर यहां ना आएं...घर में ही मनाएं-बागेश्वर बाबा
2 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत के बाद बागेश्वर बाबा ने सबक लेते हुए भक्तों से अपील की है कि उनके जन्मदिन पर धाम में नहीं आए बल्कि घर पर मनाएं।

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को बागेश्वर बाबा के जन्मदिन के मौके पर बागेश्वर धाम में उत्सव का सा माहौल रहता है। देशभर से बड़ी संख्या में भक्त बाबा का जन्मदिन मनाने पहुंचते हैं।
दोस्त शेख मुबारक ने उधार लिए थे 20 हजार रुपए
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शेख मुबारक से गहरी दोस्ती है। पहले शास्त्री की परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। इकलौती बहन रीता गर्ग की शादी करने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने दोस्त शेख मुबारक से 20 हजार रुपए उधार लिए थे।
धीरेंद्र शास्त्री की बहन रीता की शादी 27 अप्रैल 2015 में छतरपुर के देवरा गांव निवासी ब्राह्मण परिवार के कमलेश चौरहा के साथ हुई। रीता अपने भाई धीरेंद्र के साथ-साथ शेख मुबारक को भी राखी बांधती है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संपत्ति कितनी है?
मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री 19.5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। कथा के एक आयोजन के लिए एक से डेढ़ लाख की फीस लेते हैं। इनकी महीनेभर की कमाई तीन से साढ़े तीन लाख रुपया बताई जाती है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म कहां हुआ?
जन्मदिन-4 जुलाई 1996
गांव-गढ़ा, छतरपुर मध्य प्रदेश
माता-सरोज
पिता-रामकृपाल महाराज
दादा-पंडित भगवान दास गर्ग (सेतु लाल)












Click it and Unblock the Notifications