MP News: 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, कहां लगेंगे शिविर, जानिए

मध्यप्रदेश के खंडवा में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत् पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को आयुष्मान योजना का लाभ प्रदाय करने के उद्देश्य से पात्र सदस्यों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है।

नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि 14 नवंबर को शहरी क्षेत्र खंडवा के आनंद नगर में पटेल प्रोव्हिजन के पास, सूरजकुंड क्षेत्र में मांगलिक भवन, इमलीपुरा क्षेत्र में आगंनवाड़ी, घासपुरा क्षेत्र में मराठी स्कूल, महालक्ष्मी वार्ड में गायत्री कॉलोनी की आगंनवाड़ी में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएगें।

Indore

डॉ. कौशल ने बताया कि, पंजीकृत श्रमिकों व परिवारजनों तथा 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड शहरी क्षेत्र स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजयनगर व रामगनगर एवं संजीवनी क्लीनिक गणेश तलाई में बनाए जा रहे है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड एवं समग्र परिवार आईडी ले कर जाना अनिवार्य है। पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत एप का उपयोग कर भी बना सकते है। जिसके लिए दी गयी लिंक www.beneficiary.nha.gov.in पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश के झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले मे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव में सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे है।

मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गडवाडा, उमरी कल्याणपुरा, बोचका, ढोचका, रोटला, माछलिया,रामा, काकनवानी ,थांदला एवं सीएचसी मेघनगर के क्षेत्रो मे निरंतर विजिट करके निरीक्षण किया। साथ ही 13 एवं 14 नवम्बर को पी एच सी काकनवानी, 15 नवम्बर को आयुष्मान आरोग्य केंद्र कालापान राणापुर एवं 16 नवम्बर को आयुष्मान केंद्र माछलिया रामा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के आधार पर डॉ. सिद्धार्थ चॉकलेटी एवं डॉ.श्रवण कुमार सिंह नेशनल असेसर द्वारा किया जायेगा। असेसमेन्ट की तैयारी हेतु सीएमएचओ डॉ. बीएस बघेल के द्वारा पीएचसी काकनवानी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र माछलिया की विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़े- Gwalior: अचानक सिविल हॉस्पिटल पहुंच गए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, डॉक्टर और मरीज चौंके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+