MP News: कहां बन रहे 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड, जानिए
मध्यप्रदेश के झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत जिले मे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड गांव गांव में सीएचओ, एएनएम, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता द्वारा बनाये जा रहे है।
मानिटरिंग हेतु जिला स्तर, विकास खंड स्तर एवं सेक्टर स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गडवाडा, उमरी कल्याणपुरा, बोचका, ढोचका, रोटला, माछलिया,रामा, काकनवानी ,थांदला एवं सीएचसी मेघनगर के क्षेत्रो मे निरंतर विजिट करके निरीक्षण किया। साथ ही 13 एवं 14 नवम्बर को पी एच सी काकनवानी, 15 नवम्बर को आयुष्मान आरोग्य केंद्र कालापान राणापुर एवं 16 नवम्बर को आयुष्मान केंद्र माछलिया रामा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के आधार पर डॉ. सिद्धार्थ चॉकलेटी एवं डॉ.श्रवण कुमार सिंह नेशनल असेसर द्वारा किया जायेगा। असेसमेन्ट की तैयारी हेतु सीएमएचओ डॉ. बीएस बघेल के द्वारा पीएचसी काकनवानी एवं आयुष्मान आरोग्य केंद्र माछलिया की विजिट कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला चिकित्सालय में बनाये जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक की आयु के वृद्धजनों को भी शामिल किया गया है। अब इन वृद्धजनों को भी 01 वर्ष में 05 लाख रुपये तक के ईलाज की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में पात्र लोगों एवं 70 वर्ष से अधिक की आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. एएस चौहान ने जिला चिकित्सालय खरगोन के आयुष्मान कक्ष में प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक की आयु के वृद्धजनों से अपील की है कि वे जिला चिकित्सालय में आकर अपने आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनवाएं।
ये भी पढ़े- MP News: CM हेल्पलाइन की शिकायत में लापरवाही अफसरों को पड़ेगी भारी, इन पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications