Bhopal News: अयोध्या नगर पुलिस ने बीच बाजार निकाला आदतन अपराधी गुंडे का जुलूस, करता था अड़ीबाजी

Bhopal News: राजधानी भोपाल की अजय नगर थाना पुलिस ने राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। आरोपी आए दिल क्रेशर बस्ती में लोगों से अड़ीबाजी करके पैसे मांगता था। नहीं देने पर मारपीट करता था।

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्जनों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है आरोपी घटना करने के बाद हमेशा फरार हो जाता था लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने क्रेशर बस्ती में बुजुर्ग मां-बाप और उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने महेश 12 घंटे के अंदर आरोपी को धर दबोचा।

Ayodhya Nagar Police took out a procession of habitual criminal goons of Kresar Basti

घटना का विवरण

फरियादी नथ्थू विश्वकर्मा निवासी शुक्ला क्रेशर झुग्गी बस्ती अयोध्या नगर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 04.06.2024 को रात्रि करीब 09.00 बजे की बात हैं कि मैं अपने घर पर तथा मेरा लडका जितेन्द्र विश्वकर्मा घर के बाहर नीम के पेडे के नीचे चबूतरे पर बैठा था। तभी मोहल्ले के रहने वाले राहुल अहिरवार उर्फ बंटू उर्फ मन्टू और अरविन्द शराब के नशे में आए और मेरे बेटे जितेन्द्र विश्वकर्मा से अडीबाजी कर शराब पीने के लिए 500 रूपये मांगने लगे। मेरे बेटे ने पैसे देने से मना किया तो दोनो मेरे बेटे को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे, तभी आवाज सुनकर मैं घर से बाहर आया तो मुझे भी दोनो मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे और दोनो मिलकर मेरे बेटे के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगें। बीच बचाव मैंने व मोहल्ले के लोगों ने किया व घटना देखी हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 14/06/2024 को थाना अयोध्यानगर मे अपराध क्रमांक 271/24 धारा 294,327, 323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रकरण के आरोपी (गुण्डा) राहुल अहिवार उर्फ बन्टू उर्फ मंटू पिता पन्नालाल अहिरवार उम्र 28 साल निवासी शुक्ला क्रेशर बस्ती अयोध्यानगर भोपाल जिस पर समय समय पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाती रही है, घटना कारित करने के बाद से घटना स्थल से फरार हो गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपी बन्टू उर्फ मंटू उर्फ राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+