अष्टधातु की प्रतिमाओं पर चोरों की नजर, जैन मंदिर से 6 किलो वजनी प्रतिमा गायब!

Bundelkhand में जैन मंदिरों में भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाओं पर चोरों की नजर लगी है। अलग-अलग इलाकों में पूर्व में मंदिर से प्रतिमाएं चोरी हो चुकी हैं। नया मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर से सामने आया है। यहां स्थित सर्वोदय जैन मंदिर में स्थापित करीब 6 किलो की अष्टधातु की प्रतिमा बीते रोज चोरी चली गई। सुबह जब पुजारी व समाज के लोग पूजा करने पहुंचे तो महावीर स्वामी की प्रतिमा सिंहासन से गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पृथ्वीपुर स्थित सर्वोदय जैन मंदिर

Police से मिली जानकारी अनुसार भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु की मूर्ति मंदिर में से अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। मूर्ति का वजन करीब छह किलो है। अज्ञात चोर इसे सोने की प्रतिमा और महंगी प्रतिमा होने के लालच में चुरा ले गए हैं। समाजजनों की शिकायत के बाद पृथ्वीपुर पुलिस शिकायत दर्ज कर इलाके में पूछताछ कर जांच कर रही है।

पृथ्वीपुर स्थित सर्वोदय जैन मंदिर

सर्वोदय जैन मंदिर का चल रहा है निर्माण
सागर संभाग के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थानाक्षेत्र के गतोरागांव में सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर का निर्माण चल रहा है। बीते रोज यहां अज्ञात चोरों ने धावा बोला और सिंहासन में रखी महावीर स्वामी की 9 इंच की छह किलो की अष्टधातु की मूर्ति ले उड़े। पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल के अनुसार जैन समाजजनों की ओर से मूर्ति चोरी की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+