मध्‍य प्रदेश डिप्‍टी सीएम का ऐलान- बद्रीनाथ धाम और हरिद्वार में सरकार बनवाएंगी आश्रम, धर्मशाला

मध्‍य प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्‍होंने कहा लक्ष्मणबाग संस्थान रीवा की स्वामित्व की जमीनों पर बद्रीनाथ धाम एवं हरिद्वार में श्रृद्धालुओं के लिये आश्रम, धर्मशाला तथा आश्रम स्थल का निर्माण कराया जायेगा।

mp news

मध्‍य प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री राजेंद्र शुक्‍ल ने ये ऐलान लक्ष्मणबाग परिसर रीवा में आयोजित बैठक में की।
राज्‍य के डिप्‍टी सीएम ने कहा बद्रीनाथ धाम एवं हरिद्वार में आश्रम का निर्माण हो जोने से मध्‍य प्रदेश के विन्ध्य एवं रीवा वासियों को देवभूमि में रूकने की सुविधा होगी और उन्‍हें वहां जाते ही अपने लिए होटल या अन्‍य जगह तलाशनी नहीं पड़ेगी।

डिप्‍टी सीएम ने बताया बद्रीनाथ धाम एवं हरिद्वार में आश्रम व धर्मशाला में कमरों के अतिरिक्त, हाल का भी निर्माण कराया जायेगा इससे प्रवचन व धार्मिक अन्य आयोजनों सुगमता से किये जा सके।

बता दें उत्‍तराखंड के अंंतर्गत आने वाले चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम में 3 हजार वर्गफीट तथा हरिद्वार में 12 हजार 500 वर्गफीट जमीन लक्ष्मणबाग संस्थान रीवा के स्वामित्व की हैं। इस कार्यक्रम के बाद डिप्‍टी सीएम ने गौशाला परिसर में गौ-माता की सेवा की। डिप्‍टी सीएम के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह समेत संस्थान के सदस्य समेत अन्‍य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- भोपाल के लिए मास्टर प्लॉन वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगाRead more at: https://hindi.oneindia.com/news/madhya-pradesh/vijayvargiya-said-master-plan-for-bhopal-will-be-prepared-keeping-in-mind-the-population-of-year-889647.html?story=1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+