Viral video: ट्रेन आते ही रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, सामने आया मौत का लाइव वीडियो
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर से मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। रेलवे स्टेशन में एक युवक ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। वह ट्रेन आती देख रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया, ट्रेन उसे रौंदती हुई निकल गई। दो टुकड़ों में उसका शव मिला है।
यह खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को ट्रैक से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वायरल वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। मृतक युवक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई है। वह बीना का रहने वाला था। दोस्तों और भतीजे के साथ वह मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आया था। सुसाइड का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है।
स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार रात मैहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस कुछ ही सेकेंड में पहुंचने वाली थी। तभी एक युवक दौड़ते हुए ट्रैक के बीच में खड़ा हो गया। ट्रेन उस समय तेज गति से प्लेटफॉर्म की तरफ से आ रही थी। लोगों को ध्यान युवक की तरफ गया तो उन्होंने शोर मचाना भी शुरू किया, लेकिन ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई है।
आकाश और उसके दोस्त देवी दर्शन के बाद बीना वापस जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर सो गए थे। इसी दौरान आकाश प्लेटफॉर्म 2 से ट्रैक पर कूदकर प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ आया। ट्रैक पर आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने आकर खड़ा हो गया।
मैहर जीआरपी चौकी प्रभारी एसके गौतम के जानकारी मुताबिक इमरजेंसी ब्रेक मारने के बाद भी ट्रेन रोकी नहीं जा सकी। नतीजतन आकाश की ट्रेन से टकराने और दो हिस्सों में कट जाने से मौत हो गई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications