MP News: शाम को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, रोड शो के बाद रात में कमलनाथ के करीबियों से मिलेंगे

Lok sabha chunav: मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में हर हाल में छिंदवाड़ा फतह करना चाहती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद आज शाम छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। शाह का यहां, फबरा चौक से रोड शो शुरू होगा।

शाह मंगलवार रात छिंदवाड़ा में ही बिताएंगे और कमलनाथ के किले में सेंड का और कमलनाथ के किले में सेंध लगाने के लिए अंतिम रणनीति तैयार करेंगे।

Amit Shah will reach Chhindwara in the evening road show will meet Kamal Nath close ones at night

अमित शाह का रोड शो कमानिया गेट, गोलगंज, छोटी बाजार मेन रोड होते हुए बड़ी माता मंदिर जाएगा। रोड शो के बाद शाह रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे। जानकारी के अनुसार पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार देर रात मैराथन बैठकें करेंगे और कमलनाथ का किला ढहाने की रणनीति बनाएंगे।

रात में जिसे शाह मुलाकात करेंगे उनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं के अलावा कांग्रेस के कुछ और असंतुष्ट शामिल हो सकते हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए कमलनाथ की घेराबंदी भी की जा रही है। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ को मैदान में उतारा है। बता दे पिछला चुनाव नकुलनाथ करीब 37000 वोटों से जीते थे।

Amit Shah will reach Chhindwara in the evening road show will meet Kamal Nath close ones at night

छिंदवाड़ा में कमल खिलने वाला है: सीएम यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा की धरती पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत है। छिंदवाड़ा से हमें लगातार एक के बाद एक अच्छे समाचार मिल रहे हैं। इस चुनाव में छिंदवाड़ा में कमल खिलने वाला है।

अश्लील वीडियो के आरोप से गर्म हुआ माहौल

बता दे बीते दिन छिंदवाड़ा के चुनाव में अश्लील वीडियो की एंट्री होने से माहौल गर्म हो गया है इसमें कमलनाथ के करीबी आर मिगलानी पर भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का लालच देने का आरोप लगाया गया है। मामले में सोमवार को पुलिस कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित आवास पहुंची थी पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर के दर्ज भी कर लिया है। कांग्रेस इसे लेकर भाजपा पर दबाव की राजनीति का आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+