MP News: लोकसभा चुनाव के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया बड़ा बयान
पर्ची लिखकर भूत भविष्य बताने वालेपीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को महाकाल के पावन दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि "मैंने महाकाल से मध्यप्रदेश और देश के कल्याण की मंगलकामना की। हमारा धर्म हिंदू राष्ट्र है, और हमने रुद्राभिषेक किया, जिससे धर्म विरोधियों की ठठरी बंधे।"
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, "महाकाल की प्राचीन परंपरा बरकरार रहनी चाहिए, यहां के पुजारियों की परंपरा भी बरकरार रहनी चाहिए, प्राचीन परंपरा अक्षुण्य रहनी चाहिए, इससे संस्कृति जीवंत रहेगी। कुछ धर्म विरोधी यहां पर भी टांग अड़ाना चाहते हैं।"

मंगलवार की सुबह 4 बजे भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से पूजन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला अर्पित की गई।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कथा कर रहे हैं। इस कथा आईटीआई रोड स्थित मां कनकेश्वरी देवी गरबा परिसर में चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन 4 मई तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications