Amarwara By Election Result: अमरवाड़ा सीट पर भाजपा जीती, कमलेश शाह चौथी बार बने विधायक

Amarwara By Election Result in Hindi: मध्य प्रदेश सहित देश की कई राज्यों से उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। एमपी की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां पर भाजपा से कमलेश शाह और कांग्रेस से धीरन शा इनवाती के बीच कांटे का मुकाबला रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में करीब 3252 वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। कमलेश शाह चौथी बार विधायक बनने में सफल रहे। वह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने हैं।

Amarwara By Election Results 2024 Vote Counting BJP won Kamlesh Shah became MLA for the fourth time

मतगणना के दौरान कभी कांग्रेस आगे रही तो कभी बीजेपी आगे रही। अंत में भाजपा को इस सीट को जीतने में सफलता मिली है। इस तरह भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले में अपना खाता खोल लिया है। बता दे 18 पर राउंड में 713 वोटों से आगे हो गए थे। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह। इसके पहले कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा 2000 से ज्यादा की लीड बनाए हुए थे।भाजपा के कमलेश शाह ने 19वें में राउंड में 1741 वोटों के साथ बढ़त बना ली थी।

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हार मिली है, इससे कमल नाथ-नकुल नाथ को बड़ा झटका लगा है। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को हमेशा बढ़त मिलती रही है, जबकि भाजपा 2018 में यहां तीसरे नंबर पर पहुंची थी। लगातार तीन चुनाव से कांग्रेस यहां से जीत रही थी।

इस उपचुनाव में कमलनाथ ने पांच दिन प्रचार किया और अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। हालांकि, नकुल नाथ ने लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद क्षेत्र से दूरी बनाए रखी। उसी बीच, भाजपा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री संपतिया उइके सहित अन्य नेता भी मोर्चा संभाले।

प्रयास किया गया कि मतदान अधिक से अधिक हो, परंतु इस विधानसभा उपचुनाव में यह लगभग दस प्रतिशत कम रहा। कांग्रेस यहां इसे कमलेश शाह के खिलाफ एक स्टैंड मान रही है, जबकि भाजपा नेताओं का मानना है कि उपचुनाव में अक्सर मतदान कम होता है और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। विधानसभा की दृष्टि से भी भाजपा को फायदा होगा।

BJP ने 2023 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के वरिष्ठ नेता मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका बट्टी को मैदान में उतारा लेकिन सफलता नहीं मिली थी। गोंगपा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी भूमिका में है और परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+