अमरवाड़ा उपचुनाव से पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, संजय पुन्हार के BJP में जाने की अटकले

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है दरअसल, छिंदवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के भाजपा में जाने की अटकालीन तेज हो गई है। हालांकि उनकी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात होनी थी लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी वहीं मुख्यमंत्री ने कल दोपहर तक यहां पर दो सभाओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार शाम को ही छिंदवाड़ा पहुंच गए थे। इसके बाद रात में यह खबर तेजी से चली थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

Amarwada by-election Speculation of Congress leader Sanjay Punhar joining BJP in Chhindwara

हालांकि भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय पुन्हार के भाजपा में शामिल होने की खबर पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, बीजेपी के अंदर कुछ कार्य करता उनकी जॉइनिंग का विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि संजय पुन्हार सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा में शामिल नहीं हो सके।

पुन्हार जिला पंचायत के चुनाव निर्दलीय रूप से जीते थे। चुनाव जीतने के बाद पुन्हार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस में शामिल हो गए थे और जिला पंचायत के अध्यक्ष बने थे तब से वह कमलनाथ से जुड़े हुए हैं।

इधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार की रात अमरवाड़ा में विश्राम किया इसके बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने अमरवाड़ा के छिंदी में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा इस चुनाव में इसलिए भी कड़ी मेहनत कर रही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान छिंदवाड़ा एकमात्र ऐसा जिला था, जहां पर सभी विधानसभा सीटें बीजेपी हार गई थी ऐसे में अब अमरवाड़ा उपचुनाव के चलते भाजपा यहां अपना खाता खोलना चाहती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को यहां पर प्रचार प्रसार के लिए लगाया गया है।

मोहन यादव ने कहा कि सर कांग्रेस ने आदिवासी समाज का हमेशा अपमान किया है उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। छिंदी के बाद मुख्यमंत्री ने दोपहर में दूसरी सभा सुरला खापा मंडल में की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+