CM मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय को AIMTC ने बताया ऐतिहासिक, कुछ यूं जताया आभार
मध्य प्रदेश में पारदर्शी और स्वच्छ शासन को क्रियान्वित करने के लिए 9 जुलाई को पुडुचेरी में आयोजित हुई एआईएमटीसी की 216वीं कार्यकारिणी समिति में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, धन्यवाद प्रस्ताव भी जारी किया है।
प्रस्ताव में समिति पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा किया
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ.जीआर शन्मुगप्पा और कोर कमिटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में 01 जुलाई 2024 से अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा करने के लिए 9 जुलाई को पांडुचेरी में आयोजित एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए आभार एवं हार्दिक धन्यवाद का प्रस्ताव पारित किया ।
मोहन यादव के नेतृत्व में पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता
धन्यवाद प्रस्ताव जारी करने के पश्चात एआईएमटीसी के कमेटी के चैयनमेन बल मलकित सिंह ने कहा कि सीएम यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस AIMTC ने स्वागत किया है। ट्रांसपोटर्स ने डॉ यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताते हुए मध्यप्रदेश की तरह अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है।
बैठक में मौजूद ट्रांसपोटरों ने कहा कि मोहन यादव का मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, राज्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है, यह कदम परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। परिवहन समुदाय को उम्मीद है कि यह कदम एक अच्छा शासन वातावरण बनाएगा, विदेशी निवेश आकर्षित करेगा और राज्य की छवि को एक मेहमाननवाज क्षेत्र के रूप में बढ़ाएगा।
पीएम मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण को मजबूती
समिति ने प्रस्ताव जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण के साथ मेल खाता है, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी और सामानों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी और "मेक इन इंडिया" पहल को समर्थन मिलेगा।
क्या है ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी), भारतीय परिवहन समुदाय का एक गैर-राजनीतिक, धर्मनिरपेक्ष, गैर-लाभकारी शीर्ष संगठन, 1936 से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा है। एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और परिवहनकर्ताओं, लगभग 50 लाख बस, पर्यटक टैक्सी, और मैक्सी कैब ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे भारत में 3,500 से अधिक तालुका, जिला, राज्य-स्तरीय संघों और परिवहन संघों की आवाज है, जो लगभग 20 करोड़ लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से जोड़ता है।
-
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications