MP Weather News: भोपाल-इंदौर सहित 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, साइक्लोनिक सिस्टम बनने से होगी झमाझम बारिश
MP weather News: राजधानी भोपाल में रुक रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला बराबर जारी है। अब नया साइक्लोनिक सिस्टम बनने से एक बार फिर शहर में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के भोपाल सहित 15 जिलों में तेज बारिश का लत जारी किया है।
राजधानी के अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, सीहोर, रायसेन, विदिशा, खरगोन, खंडवा, धार सहित अन्य जिलों में तेज बारिश होने की आसार है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। लेकिन शहर में तेज उमस से लोग बेहाल है। इसके चलते लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।

भोपाल में पिछले दो दिन से सुबह बारिश के चला अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट तो आई लेकिन उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। मंगलवार को भी शहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के बारे में मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आसमान में सुबह से बादल छाए रहेंगे। मानसून ट्रफ नीचे आई है। एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर बना चक्रवात मानसून ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। गुजरात के ऊपर भी एक साइक्लोन सरकुलेशन सिस्टम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मध्य प्रदेश में शिथिल पड़ा मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। 2 दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक और प्रभावी चक्रवात की बनने से संकेत मिले है। इस वजह से तीन दिन के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications